अब घर बैठे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राहत पैकेट दान कर सकेंगे सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन और नागरिक

दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारांें को राहत पहुंचाने डोनेशन आॅन व्हील प्रांरभ

कवर्धा, । कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन की वजह से दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा आज से “डोनेशन ऑन व्हील्स” अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा द्वारा इस “डोनेशन ऑन व्हील्स” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से नगर के सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन और नागरिक अब अपने घर पर ही रह कर लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरमंद लोगों के लिए राहत पैकेट के रूप में सहयोग दे सकते है। इसके अलावा राशन के बदले जो व्यक्ति नगद राशि के रूप में सहयोग करना चाहते है वह भी दे सकते है। “डोनेशन ऑन व्हील्स” द्वारा रसीद भी दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहनांे माध्यम से विभिन्न कालोनियों, व्यावसायिक परिसरों में विशेष वाहन भेज कर लोगों से राहत पैकेट संकलित करना प्रारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जेके ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के एसडीएम श्री विपुल गुप्ता जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण कुमार मेश्राम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम और पूर्ण नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। राज्य सरकार के निर्देश पर 10 अप्रैल से कवर्धा शहर के लिए डोनेशन आॅन व्हील वाहन की शुरूआत की जा रही है। नगर के सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन और नागरिक अब अपने घर पर ही रह कर राहत पैकेट के रूप में सहयोग दे सकते है। नगर के सभी 27 वार्डों में यह वाहन भ्रमण करेगा और दानदाताओं के घर पहुंचकर समाग्री एकत्र करेगा,ताकि जरूरतंद लोगों के लिए राशन समाग्री एकत्र किया जा सके। 5 दिवस का वार्डवार सूची जारी किया जा रहा है जिसमें दिन के हिसाब से गाड़ी उस वार्ड में लोगों से खादय सामग्री एकत्रित करेगी। 10 अप्रैल शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक, 11 अप्रैल शनिवार को वार्ड क्रमांक 7 से 13 तक, 12 अप्रैल रविवार को वार्ड क्रमांक 14 से 21 तक, 13 अप्रैल सोमवार को वार्ड क्रमांक 17 से 24 तक और 14 अप्रैल मंगलवार को वार्ड क्रमांक 25 से 27 तक पहुंचेगा। कलेक्टर श्री शरण ने नगर के समाजिक,स्वयंसेवी संगठन और नागरिकों से जरूरमंद लोगों के लिए राशन समाग्री और अन्य राहत समाग्री अपनी स्वेच्छा से दान करने की अपील की है। उन्होने बताया कि इसके अलावा जरूतमंद लोगों के लिए खादय, कपड़ा सहित अन्य जरूरी समाग्री जो दानदान देने के लिए इच्छुक है वह जिले के कंट्रोल रूम नम्बर 07741-232609, 07741-232101 पर भी फोन कर अपना नांम, पता और समाग्री का विवरण दे सकते है, ताकि यह डोनेशन आॅन व्हील वाहन आपके घर तक पहुंच सके।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए निरतंर प्रयास जारी है। इसी प्रयास के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आज “डोनेशन ऑन व्हील्स” कवर्धा शहर के लिए प्रारंभ किया गया है। इस व्हील में माध्यम से नगर के गणमान्य नागरिकजन, समाज सेवी संगठन जो जरूरमंद लोगों को राहत पहुंचाना चाहते वे लोग आगे आकर राशन समाग्री दान कर अपना रसीद प्राप्त कर सकते है। उनहोने नगर वासियों से जरूरमंद लोगों को राहत पहंुचाने के लिए राशन समाग्री दान करने की अपील भी की है।

जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कोरोना वायरस के रोकथाम और नियत्रंण के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अपनी स्वेच्छा से चावल, दाल, तेल, हल्दी, मिर्ची जैसे दैनिक जरूरत के खादय सामग्री का दान गाड़ी में दे सकते। जिसे जरूरतमंद लोगों की मांग पर उन्हें जिला प्रशासन की टीम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों से दान की समाग्री एकत्र करने के लिए डोनेशन आॅन व्हील वाहन प्रत्येक वार्ड में भ्रमण करने के लिए दिन और तारीख निर्धारित किया गया है, जो सुबह से शाम तक वार्ड के सभी गली एवं रास्तों से होकर दान दाताओं के घर से खाद्य सामग्री लेगी। कवर्धा शहर के गणमान्य नागरिक खादय सामग्री दान करना चाहते है वे इस घर पहुंच वाहन का लाभ उठाकर समाज की मदद कर सकते है।

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी