नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

कवर्धा कलेक्ट श्री अवनीश कुमार शरण ने आज कबीरधाम जिले में नोवेल कोरोना वायरस के

रोकथाम और जिला स्वास्थ्य अमले द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध जानकारी दी। उन्होने कहा कि देश के विभिन्न स्थानों में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकरण संज्ञान में आ रहे है। इस वायरस से होने वाले संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला स्तरीय पर तैयारियां की जा रही है। इसके तहत जिले में आगामी आदेश तक सभी कार्यालय, अशासकीय संस्थाओं में बायोमेट्रिक उपस्थित पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार यथा संभव हो सके तो ऐसे कोई भी कार्यक्रम जिसमें अनेक जन साधारण एकत्रित हो रहे है, जन-समारोह इत्यादि वर्तमान में स्थगित रखें जाएं। यदि कहीं जन-समारोह का आयोजन किया जा रहा हो तो आयोजनकर्ता द्वारा उक्त स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक सावधानी बरती जाये, कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए संपूर्ण आवश्यक व्यवस्था स्थल पर सुनिश्चित किया जावें।
समस्त शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के मध्य इसके रोकथाम संबंधी हस्तक्षेत्र जैसे कि हाथ धोना, श्वसन शिष्टचार (छींकने और खासने के समय पर मुंह पर रूमाल रखना, उपरी भुजा को ढंकने हेतु टिशु पेपर-महीन कागज या शर्ट के आस्तीन का उपयोग, बीमारी की अवस्था में स्कूल न जाना, सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित नहीं होना इत्यादि) से न केवल इस बीमारी को फैलने से रोकने या कम करने में उपयोगी साबित होगा। अपितु फ्लू जैसे अनेको संक्रमण बीमारियों के रोकथाम में भी विशेष रूप से सार्थक होगा। इस माध्यमों से जागरूक हुए युवाओं द्वारा अपने परिवार, समुदाय इत्यादि को जागरूक किया जा सकेगा। समस्त विभागों प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि इस दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़