स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में कबीरधाम जिले के निवासियों के लिए अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा,  कबीरधाम जिले के स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सत्र 2019-20 के लिए बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम को पूर्ण करने हेतु इंडियन नर्सिंग कौंसिल नई दिल्ली द्वारा निर्धारित अवधि के लिए कबीरधाम जिले के निवासियों से अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन पत्र 02 फरवरी तक आमंत्रित है।
स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्या ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के लिए अंग्रेजी विषय के लिए 1 पद, माइक्रोबायोलाॅजी विषय के लिए 1 पद, कम्प्यूटर के लिए 1 पद, बायोकेमीस्ट्री के लिए 1 पद, साइकोलाजी के लिए 1 पद, एनाटामी एवं फिजियोलाजी के लिए 1 पद एवं बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के लिए सोसियोलाजी के लिए 1 पद, फार्मेकोलाॅजी के लिए 1 पद एवं बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के लिए स्टेटीस्क्स के लिए 1 पद आंमत्रित किए गए है। उक्त पदों से संबंधित नियम एवं शर्ते तथा आवेदन पत्र कार्यालय के सूचनापटल पर अवलोकनार्थ चस्पा किया गया है। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र तथा नियम शर्ते की प्रति प्राप्त कर सकते है।

Spread the love

You missed