पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया गया तिरंगा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद परिवारों को किया सम्मानित वनांचल क्षेत्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में पुलिस के अधिकारी एवं जवानों ने फहराया तिरंगा ग्रामीणों एवं स्कुली बच्चों को बताये तिरंगा का महत्व, लोगों में दिखा उत्साह का माहौल कवर्धा,दिनांक पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08ः00 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान पी.आर.कुजूर, मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन, उप निरीक्षक बी.आर.गजेन्द्र, उप निरीक्षक भोला राम शांडिल्य, सउनि पूजा चैबे, स्टेनो युवराज आसटकर एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे । तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई। ध्वजारोहण पश्चात पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो तथा जिले के समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनांए दी गई तथा सभी थाना/चैकी, कैम्प के प्रभारियों को भी निर्देषित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्रों के स्कुलों एवं ग्राम में जाकर बच्चों के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उसका उत्साहवर्धन करेें। शहीद के परिवार का किया गया सम्मान- डाॅ लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जितेन्द्र नेवले पुत्र शहीद आरक्षक स्व. श्री झल्लू प्रसाद नेवले बिछिया जिला-मण्डला को साल और श्रीफल भेंटकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी द्वारा शहीद आरक्षक स्व. श्री चन्द्र सिंह मेरावी के पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सम्मान किया गया। *कबीरधाम पुलिस द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्कुली बच्चों के बीच जाकर गणतंत्र दिवस मनाया गया*- पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह के द्वारा समस्त थाना/चैंकी/बेस कैम्प के प्रभारियों को निर्देषित किया गया था कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी वनांचल ग्रामवासियों एवं स्कुली बच्चों के साथ तिरंगा फहरायें व मिष्ठान का वितरण करें। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वनांचल ग्रामवासियों के साथ जिले के बेस कैम्प/थानों से अधिकारी एवं जवानों के साथ गणतंत्र दिवस को पूर्ण हर्सोल्लास से मनाया गया। कैम्प कोयलारझोरी से सीसी जगमोहन एक्का के हमराह में डीआरजी एवं सीएएफ बल के द्वारा कोयलारझोरी, कन्हारी, डोंगरिया, कुरमाखार में ग्रामवासियों के बीच तिरंगा झंडा फहराया गया। पुलिस कैम्प महिडबरा से घोघरा खुर्द एवं बिरहुलडीह में कैम्प प्रभारी द्वारा जाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया गया तथा ग्राम वासियों में मिष्ठान वितरण किया गया। थाना झलमला से सहायक उप निरीक्षक छेदीराम पनागर के हमराह में सीएएफ एवं जिला बल के द्वारा ग्राम बन्दूकून्दा स्कुल में जाकर तिरंगा झंडा फहराया गया व स्कुली बच्चों व ग्रामीणों में मिठाई का वितरण किया गया। सहायक उप निरीक्षक तिलगाम के हमराह में सीएएफ एवं जिला बल के द्वारा ग्राम सरेंडा स्कुल में जाकर बच्चों के बीच तिरंगा झंडा फहराया गया व मिष्ठान वितरण किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस के इस सराहनीय कार्य से ग्रामीणों एवं बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। Spread the love Post navigation कबीरधाम: कुरूवा समिति के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल तत्काल प्रभाव से निलंबित ऽ कवर्धा शहर में हो रही चोरियों का खुलासा ऽ 08 आरोपियों के साथ 02 विधि के साथ संघर्षरत् बालक गिरफ्तार ऽ सोने के जेवर खरीदने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध भी किया गया कार्यवाही ऽ आरोपियों द्वारा 15 से अधिक स्थानों में चोरी करना किया स्वीकार ऽ लाखों के सोने चांदी एवं नगदी रकम एवं अन्य सामग्री किया कुल 23 लाख रूपये बरामद