त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 ग्राम पंचायत दनियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत दरिगवां के सरपंच एवं पंच के निर्वाचन की प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया यथावत कवर्धा, । माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के संबंध में दायर याचिका क्रमांक डब्ल्यूपीसी/4232/2019 गणेशुराम एवं अन्य विरूद्व छत्तीसगढ़ शासन में 28 नवम्बर 2019 को पारित आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत दनियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत दरिगवां के पंचायत परिसीमन संबंधी जारी किये गये अधिसूचना 16 अक्टूबर 2019 को खारिज किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण पर दिये गये निर्णय के विरूद्व रिट अपील क्रमांक डब्ल्यूए/31/2020 माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्रचलित है, जिसकी आगामी सुनवाई 13.02.2020 को निर्धारित है। डब्ल्यूपीसी/4232/2019 गणेशुराम एवं अन्य विरूद्व छत्तीसगढ़ शासन के संबंध में उप महाधिवक्ता द्वारा 28 दिसंबर 2019 को दिये गये विधिक परामर्श में ग्राम पंचायत दनियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत दरिगवां के पंचायत निर्वाचन को रिट अपील में निर्णय आने तक ग्राम पंचायत दनियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत दरिगवां के त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 को स्थगित रखने हेतु लेख किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय में डब्ल्यूपीसी/4232/2019 गणेशुराम एवं अन्य विरूद्व छ.ग. शासन में पारित आदेश एवं उप महाधिवक्ता द्वारा दिये गये विधिक परामर्श के तारतम्य में, रिट अपील क्रमांक डब्ल्यूए/31/2020 के निर्णय में विलम्ब को देखते हुये ग्राम पंचायत दनियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत दरिगवां में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के तहत् सरपंच एवं पंच (समस्त वार्ड) के निर्वाचन की प्रक्रिया आगामी आदेश तक के लिये एतद् द्वारा स्थगित की जाती है। जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया यथावत रहेगी। Spread the love Post navigation नगर में लगातार बढ़ते अपराध व चोरी की घटना से शहर वासियों में सुरक्षा को लेकर भय व्यापात है लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए-जिला एवं सत्र मुख्य न्यायाधीश श्री बी राम