कबीर क्रांति

कवर्धा, । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नही करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के विभिन्न कार्यो में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की अवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि उनकी अनुमति के बिना किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अर्जित अवकाश एवं अन्य अवकाश स्वीकृत नहीं करे। कार्यालय प्रमुख द्वारा अवकाश हेतु आवेदन पत्र को परीक्षण के बाद पर्याप्त कारण होने पर ही निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा है कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो दिवस का आकस्मिक अवकाश की अनुमति कार्यालय प्रमुख इस शर्तो पर प्रदान कर सकते है कि वे आकस्मिक अवकाश की अवधि नहीं बढायेंगे, अवकाश का उपभोग कर तत्काल अपने कार्यालय-मुख्यालय में उपस्थित होगें तथा निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यकता होने पर अवकाश निरस्त किया जा सकेगा। आदेश में कहा गया है कि जिला निर्वाचन कार्यालय या सहायक रिटर्निग आफिसर कबीरधाम से कोई भी आदेश या पत्र आकस्मिक अवकाश में गए कर्मचारियों के लिए जारी होते है, तो कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी रहेगी कि अवकाश पर गए कर्मचारी को आदेश-पत्र तामिल कराए। ऐसा नही करने तथा निर्वाचन कार्य प्रभावित होने पर कर्मचारी-कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध लोक प्रतिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

You missed