कबीरधामः *सीमापार से आने वाले धान के अवैध परिवहनों और भंडारण को रोकने कबीरधाम जिला प्रशासन हाई एलर्ट* *सीमापार पर चौकसी के लिए 15 चेक पोस्ट, निगरानी 24 घंटे* *कबीरधाम जिले में अब तक लगभग 2 करोड़ 84 लाख के धान जब्त, 74 प्रकरण बनाए गए* *कलेक्टर श्री शरण ने चेक पोस्ट का रात्रि में औचक निरीक्षण किया* कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सीमापार और पड़ोसी जिलो से आने वाले धान के अवैध परिवहन और कोचियों द्वारा किए जा रहे धान के अवैध परिवहन को रोकने कबीरधाम जिला प्रशासन हाई एलर्ट में है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि चूंकि कबीरधाम जिला मध्यप्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण पडोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन की संभावना अधिक बढ़ी हुई है। धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए कबीरधाम जिले के बार्डर क्षेत्रों में 10 और मैदानी भागों में 5 कुल 15 अलग-अलग चेक पोस्ट बनाया गया है। इस चेक पोस्ट पर 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।इन चेक पोस्टों पर राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम गठित कर निरंतर निगरानी रखा जा रही है। जिले के तीनों अनुविभाग कवर्धा,बोडला और पंडरिया में कुल 74 प्रकरण तैयार किए गए है, जिसमें कुल 28 हजार 597 बोरा धान जब्त बनाए गए है, और 11 वाहन जब्त किए गए है। जब्त धान की अनुमानित मुल्य लभगभ 2 करोड़ 84 लाख रूपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बीती रात चेक पोस्ट दशरंगपुर का औचक निरीक्षण किया। दशंरगपुर, जबलपुल-रायपुर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर स्थित है। यह कबीरधाम जिले का अंतिम बड़ा कस्बा है। यहां पडोसी जिला की बेमेतरा की सरहद शुरू हो जाती है। कलेक्टर ने इसके अलावा सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सभी चेक पोस्टों पर निरंतर चैकसी बरतने और ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। कबीरधाम जिले में स्थिति अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर निरंतर चैकसी बरती जा रही है। इसके अलावा जिले के अंदर धान के अवैध भंडारण पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है तथा बिचैलियों और कोचियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई भी जारी है। कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहनों तथा भंडारण के विरूद्ध 74 प्रकरण तैयार किए गए है। इन प्रकरणों में अब तक 28 हजार 597 बोरा (11379 क्विंटल) धान की जब्ती बनाई गई है। जब्त धान की अनुमानित मुल्य दो करोड 84 लाख बताई जा रही है। बोड़ला अनुविभागीय अधिकारी श्री विनय सोनी ने बताया कि बोड़ला अनुविभाग में धान के अवैध परिवहन भंडारण के 29 प्रकरण बनाए गए है। धान जब्त की मात्रा बोरा में 11 हजार 201 तथा क्विंटल में 4480 है तथा नौ वाहन जब्त किए गए है। कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि कवर्धा में 16 प्रकरण किए गए है जब्त धान की मात्रा बोरा में 9661 तथा क्विंटल में 3.79 है। इसी प्रकार पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टंडन ने बताया कि पंडरिया में कुल 29 प्रकरण तैयार किए गए है। इन प्रकरणों में 7735 कट्टा धान तथा क्विंटल में 3101 है। अधिकारियों ने बताया कि कबीरधाम जिले में 10 सीमावर्ती क्षेत्रों खारा, पंडरिया खुर्सीपार, मेडवाटोला, सरईसेत, बरेण्डा बितली, सिवनीखुर्द (कोसाटोला), सिवनीखुर्द(खुटाटोला), तरमा, बरबसपुर भालूझोला, झलमला छदमपुर, चिल्फी, धवईपानी, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तैयार किया गया। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 5 चेक पोस्ट बनिया, नरोधी, दशरंगपुर, चुचरूंगपुर, सिवनीखुर्द, में सतत निगरानी रखी जा रही है। Spread the love Post navigation । कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन,भंडारण और कोचियों द्वारा किये जा रहे धान की खरीदी पर लगातार कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश में आज रविवार को जिले के सभी अनुविभाग में कड़ी निगरानी और कार्यवाही जारी भूपेश सरकार किसानों के साथ धोका कर रही है,,,,,-इकराम खान