कबीरधाम जिले में धान से अवैध परिवहन और भंडारण पर तीसरे दिन भी बड़ी कार्यवाही जारी, जिले में 12 प्रकरणों में 9326 बोरा धान जब्त, पंडरिया के राइसमिल में हुई बड़ी कार्यवाही, 29 लाख धान और चावल जब्त कवर्धा, । कबीर, क्रांति,कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय टीम की आज तीसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही। जिला स्तरीय टीम ने आज जिले के बोड़ला और पंडरिया विकासखण्ड में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 हजार 3 सौ 16 बोरा धान जब्त करते हुए 8 प्रकरण बनाए है। इसके अलावा पंडरिया के जैन राइसमिल पर भी टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए 29 लाख रुपए के चावल और कनकी जब्त की है। राइसमिल संचालक द्वारा टीम के सामने स्टॉक पंजी प्रस्तुत नही कर पाया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम में पड़ोसी राज्यों आने वाले धान और कोचियों द्वारा धान के अवैध परिवहन तथा भंडारण पर निगरानी के लिए जिला, ब्लाक और समिति स्तर पर निगरानी टीम बनाई है। इस टीम द्वारा जिले में बड़ी कार्यवाही जारी है। इस कार्यवाही से पड़ोसी राज्यो से आने वाले धान का अवैध परिवहन करने वाले गिरोह पर दहशत देखी जा रही है। इसके अलावा जिले में बनाए गए सभी चेक पोस्टों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में इस टीम द्वारा की गई कार्यवाही इस प्रकार है। *अवैध धान के निर्मित प्रकरणों की जानकारी* जिला – कबीरधाम *दिनांक 17.11.19 को दर्ज प्रकरण की जानकारी* दर्ज प्रकरण की संख्या – 12 जप्त धान की मात्रा – 9316 बोरा ( 3726.60क्विंटल में) जप्त वाहन की संख्या – 01 *अब तक (17.11.19) निर्मित प्रकरण 45 ( प्रोग्रेसिव जानकारी)* जप्त धान की कुल मात्रा – बोरा 17938 (6967.04क्विंटल में) जप्त वाहनों की कुल संख्या-10 ब्लाकवार जानकारी – तहसील – बोड़ला *दिनांक 17.11.19 को दर्ज प्रकरण की जानकारी* दर्ज प्रकरण की संख्या – 4 जप्त धान की मात्रा – 4800 बोरा (1920 क्विंटल में) जप्त वाहन की संख्या – 1 *अब तक (17.11.19) निर्मित प्रकरण ( प्रोग्रेसिव जानकारी)* 21 जप्त धान की कुल मात्रा – बोरा 9671 (3868 क्विंटल में) जप्त वाहनों की कुल संख्या- 9 वाहन –///// तहसील – पंडरिया *दिनांक 17.11.19 को दर्ज प्रकरण की जानकारी* दर्ज प्रकरण की संख्या – 8 जप्त धान की मात्रा – 4516 बोरा (1806.60 क्विंटल में) जप्त वाहन की संख्या – 0 *अब तक (17.11.19) निर्मित प्रकरण ( प्रोग्रेसिव जानकारी)* 15 जप्त धान की कुल मात्रा – बोरा 5702 (2281.00 क्विंटल में Spread the love Post navigation भूपेश सरकार की APL कार्ड योजना पड़ी लचर कार्डधारकों को राशन के लिए पड़ रहा भटकना.. इंजीनियर एवं सरपंच कि लापरवाही,केे,कारन एक वर्ष में भी नही बन सका अहाता निर्माण