,डी,एन, योगी कवर्धा

प्रदेश मे कांग्रेस सरकार होने के बाउजुद पार्टी को नही मिल रहा वार्ड में दावेदार.. भाजपा में दर्जनो दावेदार…डी,एन योगी
कवर्धा  नगर पालिका   मे नगरीय निकाय चुनाव होेने मे कुछ ही महीने बचे हैं. पर कांग्रेस पार्टी को वार्ड मे चुनाव लडने वाले उम्मीदवार को खोजना पड़ रहा है। नगर मे कुल 27 वार्ड है . कवर्धा नगर पालिका मे अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के बाउजुद इस बार नगर पालिका कवर्धा में अलग ही नजारा सामने आ रहा है। नगरीय निकाय की तैयारी मे भाजपा आगे चल रही है। भाजपा के जिला प्रभारी की भी नियुक्त हो गई है। वही कुछ वार्ड मे पार्टी से चुनाव लडने उम्मीदवारो के नाम लगभग फाइनल माने जा रहे है. बस पार्टी का मुहर लगना बाकी है। परन्तु कांग्रेस पार्टी अभी भाजपा से पीछे चल रही है। शहर मे अभी नगरीय निकाय संबंधी बैठक भी नही हुई है और न ही जिला प्रभारीयो की नियुक्ति हुई हैं। प्रदेश मे कांग्रेस सरकार होने के बावजुद पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लडने इच्छुक नजर नही आ रहे है. या कहे कार्यकर्ता में जोश नजर नही आ रहा है। इसका कारण दबी जुबान में कांग्रेस के कई बड़े नेता यह कह रहे है कि पार्टी में नेतृत्चकर्ता कमजोर है. जिसके कारण ऐसी स्थिति नजर आ रही है। जिलाध्यक्ष और संगठन का तालमेल हमेशा की तरह खराब है। जिलाध्यक्ष को पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता से कोई लेना देना नही रहता. वही वरिष्ठ नेताओ से आपसी सामजस्य नही है। जिसके कारण नगरीय निकाय चुनाव के  पूर्व किसी प्रकार की गतिविधि नजर नही आ रही है।

 कई वार्डो में मतदाता हुऐ इधर उधर..

नगर पालिका कवर्धा के कई वार्ड के मतदाताओ का नाम इधर,से उधर हो गया है . पहले जिस वार्ड मे नाम था वह अब बदल कर दुसरे वार्ड मे जुड गया है। जिससे वार्ड के वर्तमान पार्षदो का समीकरण बिगड़ गया है। हालांकि अभी वर्तमान पार्षद अपने ही वार्ड से फिर से चुनाव लड़ने का दावेदारी कर रहे है। अपने काम के भरोसे फिर से अपने मतदाताओ से संपर्क करना शुरू भी कर दिये है।

Spread the love

You missed