राज्य स्तरीय 19वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 9 खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कबीरधाम जोन ने चैम्पियन का खिताब जीता 19 वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत समापन कवर्धा, । कबीरधाम जिले की मेजबानी में कवर्धा में आयोजित 19राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबीरधाम ने 9 अलग-अलग खेलांें में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन शीप का खिताब अपने कर कर लिया है। इसी तरह कबीरधाम जोन बाल बैडमिंटन बालक और बालिका दोनों 17 वर्ष में लगातार 5वीं बार उत्त्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता जोन को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कवर्धा के स्वामी करपात्री जी महराज आउटडोर स्टेडियम मंे आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शानदार शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ आज रविवार को विधिवत समापन हुआ। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालक, बालिका उम्र 14, 17 और 19 वर्ष के 12 खेल शामिल किए गए थे। इस खेल में बाल बैडमिंटन, बाॅलीबाॅल, हैण्डबाॅल, रग्बी, और कूडों शामिल थे। समापन अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और देश के अलग-अलग राज्य की सांस्कृतिक झलक की प्रस्तुति देकर समापन आयोजन को रंगारंग में रंग दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उम्मेद सिंह, श्री ऋषि शर्मा, एसडीएम कवर्धा श्री विपुल गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एके महिलांगे, आदिम जाति विकास विभाग सहायक आयुक्त श्री आरएस टण्डन, सीएमएचओ डाॅ सुदेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 12 जोन के प्रतिभागी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि 28 जिलों के 12 जोन के खिलाड़ियों ने एक मैदान में पूरे चार दिन 12 अलग-अलग खेलांें में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने अपने जोन को जिताने में भरपूर मेहनत की है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियांें केा मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। खिलाड़ियों को लगतार अभ्यास और प्रयास से जीत अवश्यक ही मिलती है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को उन्हे मंजिल तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा। यहां बताया गया कि छत्त्तीसगढ़ शासन के विशेष पहल से कबीरधाम जिले के खिलाड़ी पिन्टू सिन्हा को स्पेन देश में आयोजित इंटरनेशल प्राॅफेशनल बेसबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि कबीरधाम जिले की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय स्तर आयोजित खेल में भाग लेनेके लिए तैयार हो गया है। राज्य के खिलाड़ियों को अब आगे बढ़ने की लक्ष्य बनाकर लगातार प्रयास करना होगा, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उम्मेद सिंह ने सभी प्रतिभागी जोन को बधाई एंव शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि वे खिलाड़ी जो उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं किया उन्हे निराश होने की जरूरत नहीं है। हार के बाद ही जीत का लक्ष्य और मजबूती के साथ दिखाई देता है। उन्होने कहा कि लक्ष्य बनाकर लगतार अभ्यास और प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। समापन अवसर पर ऋषि शर्मा ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकरी श्री के.एल. महिलांगे ने स्वागत भाषण देते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार ने जानकारी दी। सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव और श्रीमती मीरा देवांगन ने मंच संचालन किया। *कबीरधाम जोन ने 9 खेलांें में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया* कवर्धा में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबीरधाम जोन के खिलाड़ियों ने 9 अलग-अलग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबीरधाम जोन में कबीरधाम जिला सहित मुुंगेली और बेमेतरा जिले के खिलाड़ी शामिल है। कबीरधाम जोन के इन खिलाड़ियों ने ब्हालीबाॅल बालिका 14 वर्ष, बाॅल बाॅल बैण्डमिंटन बालक,बालिका 17 वर्ष, रग्बी बालक,बालिका 14 वर्ष, कुडो बालक 17वर्ष, कुडो बालिका 17 वर्ष, कुडो बालक 19 वर्ष, और कुडो बालिका 19 वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। *19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का परिणाम* व्हालीबाल बालक 14 वर्ष में प्रथम बस्तर जोन, द्वितीय राजनांदगांव जोन, तृतीय दुर्ग जोन, व्हालीबाल बालिका 14 वर्ष में प्रथम कोंडागांव जोन, द्वितीय सरगुजा जोन, तृतीय दुर्ग कबीरधाम, बालबैण्डमिंटन बालक 17 वर्ष में प्रथम कबीरधाम जोन, द्वितीय रायपुर जोन, तृतीय कोंडागांव, बाल बैण्डमिंटन बालिका 17 वर्ष में प्रथम कबीरधाम जोन, द्वितीय दुर्ग जोन, तृतीय जांजगीर-चांपा, हैण्डबाल बालक 19 वर्ष में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन, तृतीय जांजगीर-चांपा, हैण्डबाल बालिका 19 वर्ष में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय जशपुर जोन, तृतीय सरगुजा, रग्बी बालक 14 वर्ष में प्रथम बस्तर जोन, द्वितीय रायपुर जोन, तृतीय कबीरधाम जोन, रग्बी बालिका 14 वर्ष में प्रथम कबीरधाम जोन, द्वितीय रायपुर जोन, तृतीय बस्तर जोन, कुडो बालक 17 वर्ष में प्रथम बिलासपुर जोन, द्वितीय कबीरधाम जोन, तृतीय जशपुर जोन, कुडो बालिका 17 वर्ष में प्रथम बिलासपुर जोन, द्वितीय कबीरधाम जोन, तृतीय राजनांदगांव जोन, कुडो बालक 19 वर्ष में प्रथम बिलासपुर जोन, द्वितीय कबीरधाम जोन, तृतीय राजनांदगांव जोन और कुडो बालिका 19 वर्ष विजेता रहीl Spread the love Post navigation Previous Post बोक्करखार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 164 आवेदन का हुआ निराकरण