बालोद: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी जयंती के दिन से लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ब्लाक सरपंच संघ बालोद के आंदोलन को आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने अपना समर्थन दिया। दिशा समिति में प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठन से सदस्य और लघु वनोपज संघ बालोद के जिलाध्यक्ष, राज्य वनोपज संघ संचालक मंडल के सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने नए बस स्टैंड के धरना प्रदर्शन स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया।

सरपंच संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने यज्ञदत्त शर्मा के साथ प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्या.बालोद के संचालक विनोद कौशिक और जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद नितेश वर्मा भी पहुंचे। ज्ञात हो कि, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी की अध्यक्षता में गठित दिशा समिति की पहली बैठक में सांसद मोहन मंडावी ने मनरेगा कार्यो के पंचायतों के बकाया भुगतान को लेकर नाराजगी जताई थी। दिशा समिति की बैठक में सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने मनरेगा योजना के तहत पंचायतों को कार्यो के भुगतान का मामला उठाया था। ब्लाक सरपंच संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन पर दिशा समिति के सदस्य शर्मा ने कहा कि, जनहित के कार्यों को आंकड़ों में उलझाने की बजाए सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जनहितार्थ के कार्यों को करें ताकि गांव व शहर की प्रगति हो सके। ज्ञात हो कि, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत करवाए गए निर्माण कार्यो की राशि पंचायतों को भुगतान सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक सरपंच बालोद का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। 14 सूत्रीय मांगों को किए जा रहे आंदोलन को समर्थन के लिए सरपंच संघ के अध्यक्ष गजेंद्र भेड़िया सरपंचगण सतीश भेड़िया, पुरषोत्तम यादव, सुखसागर निषाद, सखाराम नेताम, नोहर मंडावी सहित सभी सरपंचों ने आभार जताया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़