दंतेवाड़ा उपचुनाव की जीत पर जिला कांग्रेस कवर्धा ने मनाई खुशियां फोड़े फ़टाखे ।

दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को मिली जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर यहां सिग्नल चौक में खुशियां मनाई।

कवर्धा देवती कर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 11192 मतों से हराया है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।

वही जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के कार्यों को जनता ने सराहा है जिसका नतीजा दंतेवाड़ा उपचुनाव में भारी बहुमत की जीत सब के सामने है ।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने कहा कि बस्तर संभाग में लगतार कांग्रेस सरकार आने के बाद जनहित में हो रहे कार्यों का परिणाम दंतेवाड़ा चुनाव है जहाँ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व को दंतेवाड़ा की जनता ने अपना बहुमत देकर सरकार के कार्यो को सराहा है ।

इस दौरान कलीम भाई मुकुंद माधव कश्यप ईष्वर शरण वैष्णव प्रशांत परिहार राजा द्विवेदी
विश्वनाथ शर्मा गिरीश चन्द्रवंशी किरोत साहू चोवा साहू कृष्णा नामदेव नरेश निर्मलकर कृष्णा साहू विदेशी राम शिव शंकर वर्मा देबू महाराज भरत साहू तुकेश्वर साहू एवम सैकडो कार्यकर्ता शामिल हुवे ।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट