कवर्धा

अपहरण के आरोपी को 07 घंटे के अंदर पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

अपहरण के आरोपी को 07 घंटे के अंदर पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

घटना में प्रयुक्त क्रेटा वाहन क्रमांक सी.जी .08 ए.के.2035 एवं एक नग मोबाईल जप्त।

कवर्धा,,थाना कोतवाली में प्रार्थी ईकलाक खान पिता बशीर खान उम्र 35 साल सा . आदर्शनगर कवर्धा जिला कबीरधाम ने दिनांक 24.09.2020 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर 1:00 बजे के करीब मेरे भाई सलीम उर्फ मोंगली पिता बशीरखान उम्र 24 साल को लाल रंग के क्रेटा वाहन मे 3, 4 व्यक्तियों द्वारा पीजी कालेज कवर्धा से अपहरण कर ले गए है। कहां गया जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी कवर्धा के द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुये अप.क .516 / 2020 धारा 365, 342, 34,भा.द.वि कायम कर विवेचना में लिया गया एवं सायबर सेल को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.आर.मंडावी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु. डीएसपी थाना प्रभारी कवर्धा निमितेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया। जिन्हें जल्द ही सफलता प्राप्त हुई, आरोपी शिवम यादव पिता विजय यादव उम्र 20 साल सा. दाऊचौरा खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को खैरागढ़ के न्यू विवेकानंद स्कूल के नाला के पास आरोपी वा अपहृत को वाहन क्रमांक सी.जी .08 एके 2035 के अदर रखे थे जो पुलिस के वाहन को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी राजू राजपुत.दादू मानिकपुरी . एवं अन्ना मोके से फरार हो गया। आरोपी शिवम को गिरप्तार किया गया एव घटना में प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक सी.जी .08 एके 2035 व एक नग मोवाईल जप्त किया गया आरोपी शिवम यादव पिता विजय यादव उम्र 20 साल सा. सैरागढ़ जिला राजनांदगांव को ज्युडि . रिमांड पर भेजा गया है । अपहृत सलीम उर्फ मोंगली कवर्धा का रहने वाला है जो आरोपी शिवम यादव के साथ 02 माह पहले दोस्ती हुई थी शिवम का दोस्त दादू मानिकपुरी , राजु राजपुत एवं अन्ना जो तीनो ही खैरागढ़ के निवासी है जो अपहृत ने आरोपी शिवम यादव से 02 माह पहले 12000 रुपये एवं आरोपी दादू से 16000 रु कुल 28000 रु उधार लिया था, जो अपृहत लिये गये उधार की रकम को कई बार मांगने के बावजूद नहीं देने पर दिनांक 24.09.2020 को सभी आरोपीगण कवर्धा के पीजी कालेज ग्राउड से अपहरण कर ले गये थे एवं अपृहत के परिजनो को उधार की रफम दोगे तभी छोड़ेगे बोल रहे थे आरोपी दादू मानिकपुरी , राजू राजपुत एवं अन्ना फरार है जिसकी पतासाजी हेतू पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
इस कार्यावाही में प्र.शि. डीएसपी थाना प्रभारी कवर्धा निमितेश सिंह , सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल . सायबर सेल प्रभारी स.उ.नि.चंद्रकांत तिवारी प्र.आर .297 चुम्मन साहु.आर .381 शमशेर अली.आर .509 संदीप शुक्ला , चालक आर .851 भूषण साहु का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button