:नगर की अधिकांश सड़को में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जिनमे बारिश का पानी जमा हो जाता है।

:-कन्या शाला पढ़ने जाने वाली सैकड़ो स्कूली बच्चियों को प्रतिदिन गंदा पानी लांघकर जाना पड़ता है।

:-तहसील रोड,सोसाइटी,प्रगति विद्यालय ,बाजार चौक,मुक्तिधाम ,व शासकीय शराब दुकान जाने वाली सड़को की स्थिति नगर पंचायत की लापरवाही से पिछले पांच सालों से दयनीय बनी हुई है।

:-शासन से नगर विकास के लिए करोड़ो की राशि प्राप्त होने के बावजूद नगर की अधिकांश सड़के नही बनाई जा सकी है।

डौंडीलोहारा,अनीश राजपुुुत

नगर पंचायत डौंडीलोहारा अंतर्गत विभिन्न 15 वार्डो में सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से वहां बारिश का पानी जमा हो जाता है जिससे सड़को पर चलने के लिए वाहनों व आम लोगो को खासी परेशानी हो रही है।

नगर पंचायत प्रशासन की लगातार लापरवाही से लगातार टेंडरो के निरस्त होने से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है।निविदा प्रक्रिया के लगातार विवादों में आने से विकास कार्यो में देरी हुई है।

इन प्रमुख जगहों पर सड़को की स्थिति सबसे दयनीय:-

वार्ड नं 06 में सीतला तालाब जाने वाली सड़क पर वार्ड 06 के घरों का गंदा पानी नाली के आभाव में महीनों से बह रहा है जिससे प्रतिदिन ग्राम भेंडी से कन्या शाला पढ़ने जाने वाली बच्चियों को गंदे पानी को लांघकर जाना पड़ता है।

इसके अलावा तहसील कार्यालय जाने वाली सड़क वर्षो से जर्जर अवस्था मे है।मुक्तिधाम,सोसाइटी व प्रगति विद्यालय जाने वाली सड़को में बड़ी बड़ी गिट्टिय्या उखड़ आयी है,बाजार चौक में सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है।पिछले पांच सालों में नगर विकास, लगातार निविदाओं के निरस्त होने से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

प्रतीक्षा बस स्टैंड में बनाई जा रही अधुरी पड़ी सड़क से व्यापारियों को हो रही परेशानी:-

ज्ञात रहे कि प्रतीक्षा बस स्टैंड में नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा 19 लाख 58 हजार रुपये की लागत से माहावीर कंस्ट्रक्शन डौंडीलोहारा को एम 30 स्टैण्डर्ड का सी सी सड़क मरम्मत का ठेका दिया गया था लेकिन उक्त निर्माण कार्य निर्माणी एजेंसी द्वारा महीनों से अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है।मामले में प्रतीक्षा बस स्टैंड के व्यापारी देव व्रत देवांगन,भोलाराम देवांगन,दर्शन राजपूत सहित अन्य ने जानकारी में बताया कि नई बनी सड़क में धूल उड़ने से व्यापारियों को अस्थमा की बीमारी का खतरा उत्पन्न हो गया है वही बारिश के दिनों में अधुरी पड़ी सड़क से नाली का पानी आसपास की कई दुकानों में भी भर जाता है जिससे उन्हें परेशानी होती है।व्यापारियों का कहना है कि शासन द्वारा लाखो रुपये नगर विकास के लिए स्वीकृत होने के बावजूद नगर पंचायत व ठेकेदार की लापरवाही से उन्हें लाभ नही मिल पा रहा है।नगरवाशियो ने सड़को की स्थिति सुधारने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट