कवर्धादुर्ग

*अखंड भारत के लिए लिया संकल्प, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर जताई खुशी*

अखंड भारत के लिए लिया संकल्प, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर जताई खुशी

 राष्ट्रीय सुरक्षा मंच ने अखंड भारत संकल्प दिवस अभिनंदन समारोह का किया आयोजन।

*कवर्धा-* राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस व जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के उपलक्ष्य में बुधवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थितजनों ने अखंड भारत का संकल्प लिया और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, मंत्रिमंडल, समस्त राष्ट्रभक्त सांसदों, जम्मू कश्मीर के लिए बलिदान होने वाले व प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का अभिनंदन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए

मुख्य वक्ता आरएसएस के ग्राम विकास के विभाग कार्यवाह अनिल कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग है। पूर्व में तुष्टिकरण नीति व स्वार्थ के चलते तत्कालीन समय के जिम्मेदार लोगों ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35 ए लगा दिया गया था। जम्मू कश्मीर में दो विधान, दो संविधान व दो निशान थोपा गया। जिससे जम्मू कश्मीर में वास्तविक विकास रुक गया वहां आतंकवादी, अलगाववादी गतिविधियां बढ़ गई। जिसने वातावरण को खराब किया। धारा 370 व 35 ए के हटने से अब जम्मू कश्मीर में अमन चैन होगा।
आरएसएस के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि सभी लोग अखंड भारत का संकल्प लें। जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने का निर्णय ऐतिहासिक है। जम्मू कश्मीर के लिए बलिदान होने वाले व प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हैं। समारोह को भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष कुनाल सिंह, धर्म जागरण समन्वय के प्रांत टोली के सदस्य लेखूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, छग शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रोफेसर आरएस नाग, पतंजलि योगपीठ के सुरेश चंद्रवंशी, मातृशक्ति पुष्पा सोनी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में

आरएसएस के विभाग कार्यवाह पूर्णेन्दू सिन्हा, जिला संघ चालक छेदी लाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री ठाकुर संदीप सिंह व आभार प्रदर्शन अशोक चंद्रवंशी ने किया। समारोह का समापन वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, भाकिसं के जिलाध्यक्ष दानेश्वर परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, विदेशी राम, गोपाल साहू, रविकुमार वर्मा, अभाविप संयोजक अजय ठाकुर, गौरव गुप्ता, संजय धुर्वे, पृथ्वी धुर्वे, हलधर नाथ, राहुल चौरसिया, हर्षित चौबे, लक्ष्मी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button