मुंगेली

 *स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी* ने मुंगेली शहर में पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित अभियान *हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली* के तृतीय वर्ष का शुभारंभ 21 पौधों के रोपण ट्री गार्ड के साथ  किया।

मुंगेली *स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी* ने मुंगेली शहर में पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित अभियान *हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली* के तृतीय वर्ष का शुभारंभ 21 पौधों के रोपण ट्री गार्ड के साथ  किया। अभियान के तृतीय वर्ष के प्रथम चरण में आज महाराणा प्रताप चौक से पानी टंकी व पेंडाराकापा तक 21 नए पौधें व विगत दो वर्षों में लगाएं पौधों के साफ सफाई व पौधों को जानवरों से बचाने के लिए ट्री गार्ड के ऊपर जाली लगाकर किया गया।

दिन ब दिन बढ़ते तापमान एवं घटते जलस्तर को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय पौधों का रोपण व उनका संवर्धन ही है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा 2017 से लगातार हर वर्ष जुलाई व अगस्त के प्रत्येक रविवार को पौधारोपण का कार्य कर रही है। आज अभियान के तृतीय वर्ष की शुरुआत के अवसर पर तीसरे वर्ष व 7 तारीख़ के गुणनफल 21के बराबर 21 पौधों का रोपण समिति के सभी सदस्यों व शहर के पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा किया गया। अभी तक संस्था के द्वारा

विगत दो वर्षों में 1000 से अधिक (750 ट्री गार्ड के साथ और 500 से अधिक फेंसिंग युक्त स्थान में) पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस वर्ष भी 1000 पौधें के रोपण का लक्ष्य संस्था द्वारा रखा गया।
आज अभियान के प्रथम दिन पर्यावरण प्रेमी व शिक्षक बलराज सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संस्था के साथ सम्मिलित होकर कदम,बादाम एवं नीम का पौधा रोपण कर समाज के सभी वर्गों के लोगों से अपने जीवन के यादगार पलों जैसे जन्मदिन, विवाह की सालगिरह, गृह प्रवेश पर अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर उनके संरक्षण कर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों व कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, आशीष सोनी,आकाश परिहार, सतपाल मक्कड़, विकास जैन, दिनेश गोयल, रणवीर सिंह, देवेंद्र परिहार, मुकेश पांडेय, हरिओम सिंह, श्रेणिक पारख, गिरीश सुथार, गौरव जैन, पप्पू शर्मा, टीपू खान, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, नवीन केशरवानी, लक्ष्मीकांत भास्कर, वैभव ताम्रकार, कल्लू यादव, पवन यादव सहित शहर के पर्यावरण प्रेमी रामकिंकर परिहार, बलराज सिंह, चित्रकांत सिंह, ऋतुराज सिंह सहित समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित,थे।

Related Articles

Back to top button