अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को-तैयारी शुरू
जिला स्तरीय तीन दिवसीय योग अभ्यास प्रशिक्षण शिविर 18 जून से

कवर्धा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 21 जून को कबीरधाम जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर व्यापक पैमाने पर लोगों को योग अभ्यास कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्तर पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर तीन दिवसीय योग अभ्यास 18 से 20 जून तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने योग अभ्यास प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को जिला पंचायत के माध्यम से परिपत्र जारी कर दिया है। तीन दिवसीय योग शिविर में पतंजलि के योग प्रशिक्षक सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों एवं विद्यार्थियों को योग अभ्यास कराएंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भोरमदेव क्लब कवर्धा में प्रातः 7 से 8 बजे तक पतंजलि के योग प्रशिक्षक श्री राजकुमार वर्मा योगा कराएंगे। इसी तरह नगरवासियों को मंगल भवन कवर्धा में प्रातः 7 से 8 बजे तक पतंजलि के योग प्रशिक्षक श्री सुरेश चन्द्रवंशी योगा अभ्यास कराएंगे।

Spread the love

You missed