कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ का विरोध प्रदर्शन*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ का विरोध प्रदर्शन*
कवर्धा**शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने प्रदेश भर में 24 जून 2025 को दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय कुमार धृतलहरे ने बताया कि विभाग द्वारा जटिल वितरण प्रक्रिया और कम मेहनताना के कारण दुकान संचालकों पर लगातार जानलेवा हमला हो रहा है, जिससे दुकानदार डरे हुए हैं और जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं।
*मांगें*
संघ ने अपनी मांगों में शामिल किया है कि:
– दुकानदारों को कम से कम केंद्र के बराबर 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन सभी योजना में दिया जाए।
– राशन वितरण भंडारण में राशन की छती होती है, इसलिए दुकान में शार्टेज होता है, जिसे देखते हुए 1 प्रतिशत छतीपुर्ती दिया जाए।
– वर्तमान तीन माह की राशन वितरण ऑफलाइन वितरण की प्रावधान व्यवस्था ठीक की जाए।
*विरोध प्रदर्शन*
संघ ने प्रदेश भर में 24 जून 2025 को दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




