कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया और विश्व पटल पर भारत की छवि सशक्त हुई : भावना बोहरा*

*4 जून को भाजपा की जीत यानी जनता की जीत होगी और नए भारत के निर्माण में आपकी सहभागिता सुनिश्चित होगी : भावना बोहरा*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को ग्राम गैंदपुर, बाजार चारभाठा, वीरेंद्र नगर, सिंघनगढ़, मोहतरा, रमतला, पेंड्री,दलपुरवा एवं सोमनापुर में जनसंपर्क किया और 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने के लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, देश को सुरक्षित रखने, आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने और देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। इन लक्ष्यों की सिद्धि के लिए तीसरी बार प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को आपका एक वोट छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के विकास और जनकल्याण की नीतियों को गति देगा। भाजपा का लक्ष्य हमेशा ही विकास और जनकल्याण का रहा है। अपने लक्ष्यों के प्रति अडिग होकर भाजपा ने हमेशा ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हुए हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में आप सभी अधिक से अधिक मतदान करें और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ भाजपा को वोट करें। आज मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार लगातार जनहित से जुड़े विषयों एवं विकास कार्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज हमारे प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं, महिला स्वसहयता समूहों की बहनों को रेडी टू ईट के माध्यम से फिर से उनका अधिकार वापस मिला, युवाओं के भविष्य की चिंता करते हुए पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का विषय हो या किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस एवं 3100 रुपए में धान खरीदी हो हमारी सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। आने वाले समय में भी मोदी की गारंटी में किये हर वादें पूरे होंगे इसके लिए हमें छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने कहा कि मोदी की गारंटी से आज हमारा प्रदेश और देश आने वाले पांच वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है। हमारे राजनांदगांव लोकसभा में भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। रेल,सड़क,बिजली,पानी,आवास,शौचालय और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से लेकर क्षेत्र के विकास हेतु मोदी सरकार की सराहनीय योजनाओं एवं विकास कार्यों से आज जन-जन मोदी जी के साथ है और लोकसभा चुनाव में हम राजनांदगांव लोकसभा सहित सभी 11 सीटों में प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़