कवर्धा

यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी

यातायात पुलिस ने नियमो का पालन नहीं करने वाले 19 वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही

कवर्धा, डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति

यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी

यातायात पुलिस ने नियमो का पालन नहीं करने वाले 19 वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही

यातायात पुलिस ने कवर्धा के सिगनल चौक और भारत माता चौक में प्वाइंट लगाकर की चलानी कार्यवाही

11 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर दिया गया समझाइस

कवर्धा। यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी है। आज यातायात पुलिस ने कवर्धा के सिगनल चौक और भारत माता चौक में प्वाइंट लगाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ चलानी कार्यवाही की गई। आज कुल 19 वाहन चालकों से 6500 चलानी कार्यवाही किया गया।
यातायात प्रभारी श्री महेश्वर सिंह ने बताया की कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर द्वारा दिए गए निर्देश पर लगातार 2 पहिया वाहन में 3 सवारी, बिना नंबर प्लेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले 19 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही किया गया। इसके साथ ही 11 नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर समझाइश भी दिया गया और यातायात के नियमों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया की इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्थाको सुदृण करने लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया की नियमो का पालन नहीं करने वालो पर यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।
यातायात विभाग के कर्मचारियों ने वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखे होने पर चालान वसूल किया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से वाहन का पूरा कागजात साथ रखने, मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बिठाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी।

यातायात नियमों को विस्तार से समझाया

यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि यातायात विभाग यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। यही कारण है कि शहर में लगातार प्वाइंट लगाकर तीन सवारी वाहन चालक, बिना नंबर की गाड़ियों, नाबालिक द्वारा वाहन चलाए जाने और बिना कागजात के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी जा रही है। इसके अलावा यातायात विभाग की चालानी कार्रवाई भी जारी है

Related Articles

Back to top button