अकबर ने वन विभाग के अधिकारियों को साफ कर दिया कि अब नई सरकार में कमीशनखोरी और भेदभावपूर्ण शर्तों के आधार पर कोई टेंडर नहीं होगा. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि टेंडर से वो तमाम प्रावधान हटाए जाएं जिसके तहत कुछ खास लोग ही इसमें हिस्सा ले पाते हैं.

रायपुर ःः विभाग के सूत्र के मुताबिक वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हरियाली प्रसार योजना में नए टेंडर कराने की अनुमति वाली फाइल लेकर जब अकबर के पास पहुंचे तो अकबर ने गड़बड़ी को भापंते हुए फाइल अपने पास रख ली और योजना के दौरान भाग लेने वाली फर्मों की जांच कराई. जिसमें ये बात सामने आई कि सारा टेंडर फिक्स होता है.
अकबर ने अधिकारी से कहा कि टेंडर के नियम और शर्तें कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं. गौरतलब है पिछले चार साल से करीब 65 करोड़ के यूकेलिप्टस के क्लोन पौधे हरियाली प्रसार योजना के तहत हर साल खरीदे जा रहे थे.
अकबर ने वन विभाग के अधिकारियों को साफ कर दिया कि अब नई सरकार में कमीशनखोरी और भेदभावपूर्ण शर्तों के आधार पर कोई टेंडर नहीं होगा. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि टेंडर से वो तमाम प्रावधान हटाए जाएं जिसके तहत कुछ खास लोग ही इसमें हिस्सा ले पाते हैं.
खास ख़बर : हरियाली प्रसार योजना की फिक्सिंग पर अकबर ने लगाई रोक, कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने वाले ‘रमन राज’ में बने टेंडर के नियम हटेंगे