कवर्धादुर्ग

कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित

कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित
कवर्धा आगामी मानसून में में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने तथा निगरानी एवं निरीक्षण हेतु कलेक्ट्रेट के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232609 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारी को किसी भी आपात स्थिति में नोडल-प्रभारी अधिकारी श्री अनिल कुमार सिदार डिप्टी कलेक्टर मोबाईल नंबर 77468-73930 और 94790-89190 पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को अधीक्षक कक्ष में उपलब्ध उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति इंद्राज करने को कहा गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button