कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने चार नए धान खरीदी केन्द्रों का जाजया लिया

कलेक्टर ने चार नए धान खरीदी केन्द्रों का जाजया लिया

कलेक्टर ने कहा-किसानों को कोई परेशानी ना हो, छोटे किसानों से एक बार में धान की खरीदी करें

कवर्धा, । धान खरीदी के दूसरे दिन जिले में सुचारू व शांति पूर्ण ढंग से चल रहे धान खरीदी कार्यांं का जायजा लेने कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के चार नए धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ने लोहारा विकासखण्ड के छिरहाबांधा, मोतीपुर, गौरमाटी और गोरखपुर कला में संचालित नए धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर वहां के पंजीकृत किसानों से बातचीत कर हाल-चाल जाना।
कलेक्टर श्री शर्मा ने इन समिति केन्द्रां के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की मांग के आधार पर किसानों को धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके इसके लिए राज्य शासन द्वारा नए धान खरीदी केन्द्र की अनुमति दी है। इसलिए किसानों को अनावश्यक कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य शासन द्वारा किसानों आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए पुराने बारदाना की किमत 18 रूपए बढा कर 25 रूपए कर दिए है। इस वर्ष प्रत्येक पंजीकृत किसानों को उनके पुराने बारदाने के लिए 25 रूपए का भूगतान किया जाएगा। इस संबंध में प्रत्येक किसानों को जानकारी होनी चाहिए। सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान के समर्थन मूल्य के साथ-साथ पूराने बारदाने के लिए बढाई गई 25 रूपए का विशेष प्रचार प्रसार होने चाहिए। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनके धान बेचने के लिए पचास प्रतिशत बारदाना लाने सकते है। उन्होने किसानों के बारदाने में धान खरीदने पर उन्हे बारदानें की पावती देने के निर्देश दिये और किसानों को स्वयं के बारदाने में धान बेचने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कवर्धा एसडीएम श्री विनय सोनी, सहसपुर लोहारा नायाब तहसीलदार श्री उपेन्द्र किंडो उपस्थित थे।
गोरखपुर कला के प्रभारी ने बताया कि इस नवीन धान खरीदी में चार गांव शामिल है। पहले दिन यहां 319 क्विंटल धान की खरीदी गई। नवीन केन्द्र गौरमाटी में सात गांव के पंजीकृत किसान शामिल है। इसी प्रकार सात गांव कोटगांव, उसलपापुर, गौरझुमर, गोरखपुर, पैलपार, बिनया, और गौरमाटी के कुल 1017 पंजीकृत किसान है। मोतीमपुर नवीन केन्द्र में सात गांव के किसान शामिल है। इसी प्रकार छीरबांधा धान खरीदी केन्द्र में आठ गांव कुटकीपारा, रलई, सिंघरापारा, कुरलू, किनारीटोला, छीरबांधा, महरा सात गावं के 742 पंजीकृत किसान है। आज 11 किसानों से धान की खरीदी की गई। इन सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना की कोई समस्या नहीं है।

Related Articles

Back to top button