कवर्धा

राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर आज दिनांक 26.08.2023 को मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी में शामली हो गए।

राजा खड्गराज सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लोगो मे हर्ष है,जो आने वाले समय मे निश्चित ही आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कवर्धा- स-लोहारा रियाशत के राजा खड्गराज सिंह पूर्व में नगर पंचायत स-लोहारा के अध्यक्ष रह चुके है,इनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी का जमानत जप्त हो गया था। जिन्होने आज दिनांक 26.08.2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
उक्त संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि स-लोहारा रियाशत के राजा खड्गराज सिंह गरीब,अति पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों को उनके वाजिब हक व अधिकार से वंचित रखे जाने एवं लगातार शोषण किये जाने तथा उन्हें उनका हक व अधिकार दिलाने हेतु लगातार संघर्ष करते रहे है। हाल ही में आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए जो गारंटी कार्ड लगाया गया है, जो कल्याणकारी साबित हो रहा है और जनता द्वारा स्वीकार किया जा रहा है, साथ ही साथ राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर आज दिनांक 26.08.2023 को मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी में शामली हो गए।
राजा खड्गराज सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लोगो मे हर्ष है,जो आने वाले समय मे निश्चित ही आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button