कवर्धादुर्ग

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत 6 लाख 30 हजार रूपए की मदद करते हुए चेक वितरण किया

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत 6 लाख 30 हजार रूपए की मदद करते हुए चेक वितरण किया

मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से उपचार के लिए पांच लाख रूपए स्वीकृत

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज सोमवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छा अनुदान मद से उपचार के लिए स्वीकृत राशि एवं अपने स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत कुल 6 लाख 30 हजार रूपए की आर्थिक मदद पहुंचाते हुए हितग्राहियों को चेक वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने यह चेक कवर्धा विश्राम गृह में वितरण किया। मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से कवर्धा के शिव कुमारी शर्मा को उनके पति के उपचार के लिए 5 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार उत्तम कुमार मरकाम कोयलारी, तिरथ केसमर्दा, दिग्विजय यादव, दूजराम यादव, श्रीमती पार्वती परस्ते, श्रीमती रनमत बाई ग्राम दरई, शिव कुमार सकझर, लूंगा सिंह भरसीपकरी, श्रीमती कौशिल्या बम्हनतरा, श्री विरसिंह टांयि दलदली, बैसाख सिंह दलदली, दशोदा बाई धनवाही, श्रीमती सौहत्रा यादव खोलवा, अजय वैष्णव खोलवा को सात -सात हजार रूपए का चेक वितरण किया गया। इसी प्रकार गुलाब सिंह अंधरी कछार, मोहन राम अंधरी कछार, संजू साकत, सुरेश अंधरी कछार को तीन-तीन हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री कलीम खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री प्रमोद लुनिया, श्री सुनील साहू, निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, श्री प्रशांत परिहार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button