कवर्धा

फर्जी लोन लेने वाले पर नहीं हो रही है कार्यवाही,71साल का बुजुर्ग पीड़ित किसान 75दिनो से भटक रहा है, पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित किसान का एफआइआर दर्ज नहीं किया गया है पीड़ित किसान के उपर कोई भी अप्रिय घटनाएं हुई तो पुरी जवाबदेही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी,, आवेदक, राजाराम चंद्राकर ग्राम खरहट्टा तह, पंडरिया जिला कबीरधाम निवासी है।

 फर्जी लोन 420 का मामला

फर्जी लोन लेने वाले पर नहीं हो रही है कार्यवाही

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा, जिले में पंडरिया तहसील के ग्राम खरहट्टा में फर्जी लोन का मामला सामने आया है पीड़ित किसान राजा रामचंद्राकर  ग्राम खरहट्टा का निवासी है राजाराम चंद्राकर के निजी भूमि खसरा 113/03 पर गांव के ही झुमुक चंद्राकर द्वारा 2011 में फर्जी ऋण लिया गया है इसकी शिकायत थाना पांडा तराई में 20 जनवरी 2023 को किया गया था जिस पर आज दिनांक तक एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है पीड़ित किसान 75 दिनों से फर्जी लोन लेने वालों ले पर कार्यवाही हेतु न्याय के लिए भटक रहा है पीड़ित ने एसडीओपी,एस डीएम ,एसपी और कलेक्टर से भी एफआइआर कराने गुहार लगाई है फिर भी आज तक एफ आई आर दर्ज नहीं हो सका जो कहीं ना कहीं व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता है

 फर्जी लोन 420 का मामला

आरोपी झुमुक चंद्राकर के नाम से भारतीय स्टेट बैंक मुंगेली में पीड़ित किसान के खसरा नंबर 133 /03 पर लोन लेने का मामला है पीड़ित की जमीन पर आरोपी ने वर्ष 2011 से फर्जी लोन लिया है पीड़ित किसान का जमीन 2011 से बंधक में फंसा रहा है दस्तावेजों में  कूटरचना  कर फर्जी लोन लेने वाले पर पांडातराई पुलिस ने अभी तक कार्यवाही नहीं किया है कार्यवाही नहीं होने से आरोपी के हौसले बुलंद है पीड़ित ने आशंका व्यक्त किया है कि आरोपी उन पर दुर्भावना बस किसी घटना को भी अंजाम दे सकता है यदि पीड़ित को कुछ भी नुकसान  पहुंचता है तो उसके लिए शासन प्रशासन और थाना प्रभारी पांडा तराई  जिम्मेदार होगा पीड़ित ने शासन प्रशासन से आरोपी पर दिनांक 2 0,1, 2023 को थाना प्रभारी पांडातराई को दिए आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज किया जा कर मैं दिलाने की गुहार लगाई है

इस तरह  भटकता रहा पीड़ित किसान

अपनी  हक की जमीन खसरा नंबर 113 /03, पर अज्ञात व्यक्ति  द्वारा लोन लेने और जमीन  बंधक बनाने की जानकारी मिलने पर किसान द्वारा भारतीय स्टेट बैंक मुंगेली में आवेदन किया गया जहां बैंक द्वारा झुमुक चंद्राकर ग्राम खरहट्टा के द्वारा ऋण लिया जाना बताया गया उसके बाद 20 जनवरी 2023 को थाना पांडा तराई में एफ आई आर दर्ज कराने की अर्जी दी गई f.i.r. नहीं होने पर 24 जनवरी 2023 को एसडीओपी पंडरिया को प्रार्थना किया  उसके बाद 14 फरवरी 2023 को एसडीएम पंडरिया से न्याय की गुहार लगाई  फीर थक हार कर 21 फरवरी 2023, को एसपी कवर्धा को आवेदन दिया गया पुनः दिनांक 10 मार्च 2023  को एसपी कवर्धा से आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया गया किंतु f.i.r. नहीं होने पर 14 मार्च 2020 , मार्च एवं 27मार्च 2023को कलेक्टर कवर्धा से पीड़ित ने गुहार लगाई फीर भी पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित का एफआइआर दर्ज नहीं किया गया है,71साल का बुजुर्ग पीड़ित किसान 75 दिनों से भटक रहा है

आखिर क्यों नहीं हो रहा है एफ आई आर

ज्ञात हो कि आरोपी झुमुक चंद्राकर बाहुबली रसूखदार और राजनीति से जुड़े हुए हैं शायद इसलिए पुलिस फर्जी कर्ता पर कार्रवाई करने से बच रही है  पीड़िता किसान ने पुलिस पर संविधान संविधान का उल्लंघन करने और कानुन का पछपातपुर्ण उपयोग करने का आरोप लगाया है थाना प्रभारी पांडातराई द्वारा 90दिन तक एफआइआर दर्ज नहीं करने का अधिकार होने की बात कह कर पीड़ित का एफआइआर नहीं लिखा गया है और थाने से कई बार लौटाया गया है

Spread the love

Related Articles

Back to top button