कवर्धा

BIG BREAKING : धरमपुरा विवाद सुलझा, सर्वमान्य हल निकला, धर्मगुरु बालदास साहेब ने रद्द किया प्रस्तावित आंदोलन

BIG BREAKING : धरमपुरा विवाद सुलझा, सर्वमान्य हल निकला, धर्मगुरु बालदास साहेब ने रद्द किया प्रस्तावित आंदोलन

रायपुर.करीब एक महीने से चल रहे कबीरधाम जिले के धरमपुरा विवाद का समाधान निकल गया है। सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब के नेतृत्व में पंहुचे प्रतिनिधिमंडल की वनमंत्री मोहम्मद अकबर के साथ 3 घंटे तक बैठक चली, जिसमें इसका सर्वमान्य हल निकला। सम्बन्धित पक्षो द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने पर सहमति बनी।

बैठक के बाद धर्मगुरु बालदास साहेब ने मंत्री अकबर के आग्रह पर 21 दिसम्बर को अपना प्रस्तावित आंदोलन रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज द्वारा धार्मिक स्थल की मांग की जा रही थी। उस पर विस्तृत चर्चा के बाद सहमति बनी।

धरमपुरा विवाद 27 नवम्बर से चल रहा था। सतनामी समाज और अन्य समाज के बीच गतिरोध बना हुआ था। इस पर मोहम्मद अकबर ने सतनामी समाज और अन्य समाज के लोगों से कई दौर की चर्चा की। जिसके बाद आज जाकर ये गतिरोध टूटा।

प्रतिनिधिमंडल में धर्मगुरु बालदास साहेब के साथ अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सतनाम सेना के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुरु सौरभ साहेब राज महन्त संतन दास सतनामी, राज महंत दिवाकर सतनामी, राज महंत ठाकुर प्रसाद सतनामी, महंत अरुण सतनामी, रायपुर के सतनामी समाज के जिला प्रतिनिधि नोहर सतनामी, प्रदेश के सतनामी सेना के कोषाध्यक्ष साहूकार सतनामी, गुरु प्रतिनिधि यशवंत सतनामी, और कवर्धा के कांग्रेसी पार्षद अशोक सिंह और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश केसरवानी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button