कवर्धा

कलेक्टर ने राज्य सरकार के दो वर्षों के उपलब्धियों पर आधारित विकास फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, 23 दिसम्बर तक रहेगी फोटो प्रदर्शनी

कलेक्टर ने राज्य सरकार के दो वर्षों के उपलब्धियों पर आधारित विकास फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, 23 दिसम्बर तक रहेगी फोटो प्रदर्शनी

कवर्धा, कबीर क्रांति। राज्य सरकार की दो वर्ष के कार्यकाल के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों पर आधारित फोटो सहविकास प्रदर्शनी कलेक्टर कार्यालय परिसर पर लगाई गई है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का विधिवत शुभांरभ कर अवलोकन किया। कलेक्टर ने यह फोटो प्रदर्शनी आमजनों के लिए आगामी 23 दिसम्बर तक लगाने के लिए कहा है। जिले के आम नागरिक द्वारा आगामी 23 दिसम्बर तक इस फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा सकता है।
जिला कलेक्टोरेट परिसर कवर्धा में आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और नीतियों का फोटो के माध्यम से प्रदर्शनी किया गया है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, युवा, महिला, आदिवासी सभी वर्गों की बेहतरी के लिए किए गए कामों की जानकारी लोगों को मिलेगी। यह प्रदर्शनी एक तरह से सरकार के काम का लेखा-जोखा लोगों को बताने जैसा है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पांपलेट और लघु पुस्तिकाओं का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेकटर श्री विपुल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आनंद तिवारी, समाज कल्याण के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना, उद्यानिकीय अधिकारी श्री आरएन पांडेय, कलेक्ट्रोरट अधीक्षक श्री राजेन्द्र धुर्वे सहित समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन, निः शुल्क उपलब्ध

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बताया कि राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्ध्यिं पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रकाशित पुस्तकों में राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए कार्यों का सचित्र उपलब्ध है। कलेक्टर ने राज्य सरकार की उपलब्ध्यिं पर आधारित इस पुस्तक को जिला प्रशासन द्वारा पीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता के लिए युवाओं को दी जा रही निःशुल्क कोचिंग युवाओं को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्ध्यिं पर आधारित संबल शासन की कल्याणकारी योजनाएं, छत्तीसगढ़ विचार माला गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ जन-गण-मन की विजय गाथा मनरेगा, आवश्यकताः बोधघाट महत्ताः इन्द्रवती, पहल, लोकवाणी आपकी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ, जय हिन्द जय छत्तीसगढ़, हमारे राम, हमारे बापू, न्याय विरात और विस्तार, आरंभ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को न्याय पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button