कवर्धा

ग्राम मड़मड़ा में मना राज्योत्सव, भारत माता व छग महतारी की हुई महाआरती, बाल अधिकार संगठन के किया कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम मड़मड़ा में मना राज्योत्सव, भारत माता व छग महतारी की हुई महाआरती, बाल अधिकार संगठन के किया कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा-कबीर क्रांति,, बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम मड़मडा़ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल अधिकार संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य महाआरती की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ठाकुर संदीप सिंह ने कहा कि हमारा छग निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। यहां की संस्कृति, परंपरा, बोली महान है। छग माता कौशल्या की धरती व भगवान श्रीराम का नैनिहाल है। धान का कटोरा कहे जाने वाला हमारा छग कई क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट पहचान रखता है। हम सभी हमेशा गर्व होना चाहिए कि हम छत्तीसगढ़िया हैं। विशिष्ट अतिथि योग प्रचारक लेखूराम चंद्रवंशी ने कहा कि सभी को कोरोना महामारी को लेकर सतर्क व जागरूक रहना है। उन्होंने कहा कि छग की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। छग के गौरव को बढ़ाने के लिए सभी प्रयास करें।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के उपसरपंच राधेलाल जायसवाल व वरिष्ठ ग्रामीण अवध राम जायसवाल ने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि सूरज वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्रवंशी, पंचगण सहित वरिष्ठजन उपस्थित थे। इस दौरान बच्चों ने लोक पारंपरिक कर्मा ददरिया, सुआ, राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। संगठन के अध्यक्ष रमन सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। वहीं सचिव दीपक यादव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन नारद यादव व हेमंत जायसवाल ने किया। इस दौरान शिवभजन वर्मा, मानस पटेल, पालेश यादव, रुपेश यादव, सेवक सिंह ठाकुर, जितेंद्र मानिकपुरी, सुखचैन पटेल, लोकनाथ पटेल, दुलारी जायसवाल, कुलदीप ठाकुर, संजय पटेल, डेनिश पटेल, रामचरन जायसवाल, मोतीराम विश्वकर्मा, बलराम पटेल, कुमार जायसवाल सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button