कवर्धा

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुन्दर दास ने पशु क्रुरता निवारण समिति की ली बैठक

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुन्दर दास ने पशु क्रुरता निवारण समिति की ली बैठक

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुन्दर दास (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं सहअध्यक्ष श्री रमेश कुमार शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार सिदार, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री मणितकांत त्रिपाठी, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री ईश्वर शरण वैष्णव और समिति के समस्त सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त पशु चिकित्सालय प्रभारी, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, पंजीयक छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग, संयुक्त संचालक राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में अध्यक्ष श्री मंहत द्वारा पशुओं में होने वाली सामान्य क्रूरताओं के संबंध में अवगत कराते हुए उसके निवारण हेतु निर्देश दिए गए। रोगी पशुओं हेतु रूग्णावास की स्थापना, घुमंतू एवं अवैध परिवहन के दौरान जब्त कृषिक पशुओं के संरक्षण हेतु गौ-अभ्यारण्य की स्थापना के लिए भूमि का चयन तथा मृत पशुओं के शवो को उचित निपटारे हेतु मुक्तिधाम की स्थापना किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। मुर्गियों तथा अन्य पशुओं को उल्टा लटकाकर परिवहन को पशु क्रूरता की श्रेणी में रखा जाकर, परिवहनकर्ता को समझाईश देने तथा नहीं मानने की स्थिति में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में संचालित पालतू पशुओं की दुकानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से करने तथा अवारा कुत्तो की संख्या को नियंत्रित करने मे लिये उनके बधियाकरण पर जोर देने के लिए निर्देशित किए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button