राजनांदगाव

*◼️देश के 50 लोकप्रिय कलेक्टर की लिस्ट में बस्तर के डीएम रजत बंसल शामिल :—*

*◼️देश के 50 लोकप्रिय कलेक्टर की लिस्ट में बस्तर के डीएम रजत बंसल शामिल :—*

*◼️फेम इंडिया ने जारी की 50 लोकप्रिय जिलाधिकारी 2020 की सूची―*

*◼️फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का सर्वे : शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, गंभीरता और व्यवहार कुशलता आदि दस मानदंडों पर किया गया है।*

*छत्तीसगढ़।* प्रतिष्ठित पत्रिका फेम इंडिया ने बस्तर के जिलाधिकारी रजत बंसल को देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया है। कोरोनावायरस के बाद लॉकडाउन में उत्पन्न स्थिति को सफलतापूर्वक संभालने के लिए उन्हें ‘लगन शील’ की उपाधि दी गई है। बस्तर के जिलाधिकारी अपने मृदु स्वभाव तथा प्रशासनिक क्षमता की वजह से काफी लोकप्रिय हैं।
पत्रिका ने लिखा है की भारतीय समाज में अक्सर कहा जाता है कि देश में पीएम, राज्य में सीएम और जिले में डीएम के पास ही जनता के लिये कुछ भी बेहतर कर पाने की ताकत होती है। यूं तो देश के विकास में सबकी भूमिका होती है, परन्तु देश व राज्य की पूरी मशीनरी विकास संबंधित योजनाओं का जो खाका तैयार करती है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर की ही होती है और तभी बदलाव सही शक्ल भी लेता है।

लोकप्रिय जिलाधिकारी विकास योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले यह सुनिश्चित करते हैं। चूंकि वे अपनी तैनाती के दौरान जिले की प्राकृतिक संपदाओं, कृषि, सड़क, बिजली, वित्त और मानव पूंजी से भली भांति परिचित हो चुके होते हैं, इसीलिए समस्याओं का निदान और विकास के नए पायदान गढ़ने के सूत्र उनके पास होते हैं। उन्हें पता होता है कि जिले में कितने संसाधन हैं और किस हिस्से की क्या जरूरत है, उसी के अनुरूप ये जिलाधिकारी योजनाएं बनाते हैं। इससे ही विकास को गति मिलती है।

*पत्रिका मैगजीन ने लिखा है―*
भारतीय समाज में अक्सर कहा जाता है कि देश में पीएम, राज्य में सीएम और जिले में डीएम के पास ही जनता के लिये कुछ भी बेहतर कर पाने की ताकत होती है। यूं तो देश के विकास में सबकी भूमिका होती है, परन्तु देश व राज्य की पूरी मशीनरी विकास संबंधित योजनाओं का जो खाका तैयार करती है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर की ही होती है और तभी बदलाव सही शक्ल भी लेता है।

लोकप्रिय और सुघड़ जिलाधिकारी विकास योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले यह सुनिश्चित करते हैं। चूंकि वे अपनी तैनाती के दौरान जिले की प्राकृतिक संपदाओं, कृषि, सड़क, बिजली, वित्त और मानव पूंजी से भली भांति परिचित हो चुके होते हैं, इसीलिए समस्याओं का निदान और विकास के नए पायदान गढ़ने के सूत्र उनके पास होते हैं। उन्हें पता होता है कि जिले में कितने संसाधन हैं और किस हिस्से की क्या जरूरत है, उसी के अनुरूप ये जिलाधिकारी योजनाएं बनाते हैं। इससे ही विकास को गति मिलती है।

किसी भी योजना की सफलता या विफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह आम लोगों से कितनी और किस तरह जुड़ी है तथा उसका लाभ जनता को किस तरह मिलने वाला है। वैसे तो जिलाधिकारी का विकास में सबसे अहम योगदान है, परन्तु आजकल ये आम धारणा बना दी गयी है कि ये कुछ खास काम नहीं करते। अक्सर इसे नकारात्मक रूप में पेश किया जाता है, जबकि वास्तविकता ये है कि सर्वांगीण विकास से लेकर किसी भी योजना के क्रियान्वयन तक में इनकी भूमिका सबसे अहम होती है।

50 लोकप्रिय कलेक्टर के फेम इंडिया के इस अंक में हम जिलाधिकारियों के विकास और प्रगतिशीलता में दिये गये योगदान को सामने लाने का प्रयत्न कर रहे हैं। एक जिम्मेदार व सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया ने इस बार देश निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेटों व डिप्टी कमिश्नरों को श्रेय देने का निर्णय किया है।

वर्तमान में देश भर में 724 जिले हैं। फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्टों के आधार पर 50 लोकप्रिय जिलधिकारियों का चयन किया गया जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं। हमने सभी अधिकारियों को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरियों में बांटा और हर कैटगरी से एक प्रमुख लोकप्रिय कलेक्टर को फेम इंडिया के अंक में प्रकाशित कर रहे हैं।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का सर्वे शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, गंभीरता और व्यवहार कुशलता आदि दस मानदंडों पर किया गया है।

फेम इंडिया मैगजीन एंव एशिया पोस्ट सर्वे के विभिन्न श्रेणी में प्रमुख स्थान पर आए 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में :-
*लगनशील : रजत बंसल* *(जिलाधिकारी बस्तर) का भी नाम है।*

Related Articles

Back to top button