कवर्धा

भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई हैं तब से छत्तीसगढ़ में जनजाति संस्कृति एवं प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

धर्मांतरण के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम ने बोड़ला में निकाली धर्म जागरण पदयात्रा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अनिल ठाकुर जी के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह के नेतृत्व में धर्मांतरण के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाधीश के नाम से ज्ञापन सौंपा।

भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई हैं तब से छत्तीसगढ़ में जनजाति संस्कृति एवं प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

कवर्धा,,,इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की अनेक विफलता हमारे सामने हैं आज पूरे जिले में अन्य धर्म संस्था द्वारा दबाव पूर्वक एवं छल पूर्वक धर्मांतरण किया
जा रहा है। कांग्रेस सरकार धर्मांतरण के जरिए सत्ता का उपयोग करना चाह रही है।

कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू जी ने बताया कि धर्मांतरण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर असहाय गरीब परिवार को अन्य धर्म संस्था निशाना बनाकर धर्मांतरण करा रहे हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में ही धर्मांतरण हो रहे हैं और हमारे हिन्दू धर्म को तोड़ने में लगे हुए है ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा श्री क्रांति गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र., किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा बरसाती वर्मा ,चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे, प्रेमकांत मिश्रा,सुरेश दुबे , विक्की अग्रवाल, झम्मन चंद्रवंशी , राजेश साहू , विजय पाटिल, काशीराम उइके ,दिलीप वर्मा , सोनू ठाकुर , तुकेश चंद्रवंशी , अरविंद वर्मा, सौरभ सिंह , सुनील मानिकपुरी, संदीप गुप्ता , अमित वर्मा, अमित चंद्रवंशी , मीनू साहू,रामचरण साहू ,दुर्गेश दुबे , गजानंद यादव, चंदन मानिकपुरी, सहदेव साहू ,सिद्धांत मिश्रा दीपक ठाकुर ,भुनेश्वर जायसवाल एवम् समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button