कवर्धादुर्ग

प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना ने धरमपुरा और बिरकोना धान खरीदी उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना ने धरमपुरा और बिरकोना धान खरीदी उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

प्रभारी सचिव ने विभागों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया
स्टेकिंग ठीक नहीं होने पर बिरकोना उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

कवर्धा,  कबीरधाम जिले के प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना ने आज देर शाम कवर्धा विकासखंड के बिरकोना और धान खरीदी उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक तौर पर निरीक्षण किया। उन्होंने वहां एक दिसंबर से अब तक कुल किसानों से किए गए धान खरीदी और उठाव के बाद वहां जमा धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने इन दोनो उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव के बाद कुल शेष धान की जानकारी ली। उपार्जन केन्द्रों में मोटा, पतला और अन्य विभिन्न प्रजातियों के धान के स्टेंकिग की गिनती भी की। बिरकोना उपार्जन केन्द्र में स्टेकिंग 12 बाई 8 बाई 20 निर्धारित रूप से छलनी नहीं लगाने पर बिरकोना उपार्जन केन्द्र के प्रभारी श्री बी.आर. नागवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने इन उपार्जन केन्द्रों में अलग-अलग किसानों के धान की स्टेंकिग सहीं होने पर कड़ी नाराजगी भी जताई।
प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना शाम 4 बजे कबीरधाम जिले के बेमेतरा जिले की सीमातर्वी क्षेत्र के बैरियर का भी अवलोकन किया। उन्होंने बैरियर के कर्मचारियों द्वारा संधारित की जाने वाली रजिस्टर पंजी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और वनमण्डलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर के साथ सोनपुरी गुढ़ा के साप्ताहिक हॉट-बाजार में संचालित मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लिनिक का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना ने धरमपुरा उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक रूप से निरीक्षण करते हुए वहां एक दिसंबर से आज दिनांक तक कुल किसानों तथा कुल धान की खरीदी की विस्तार से जानकारी भी ली। यहां बताया गया कि धरमपुरा उपार्जन केन्द्र में धरमपुरा और मानिकचौरी के 882 पंजीकृत किसान है। यहां अब तक 312 किसानों से दो करोड़ चार लाख 28 हजार रूपए की लागत से 11 हजार 205 क्विंटल धान की खरीदी कर लिया गया है। इस समिति से 52 लाख 2 हजार 766 रूपए की ऋण वसूली भी कर लिया गया है।
प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना ने धरमपुरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्टेंकिग से एक धान बोरा अलग कर उनका पुनः नाप तौल किया। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए ऋण पुस्तिका, टोकन जारी के आधार पर ऑनलाईन दर्ज रकबा से मिलान भी किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से पंजीकृत छोटे किसानों को सर्व प्राथमिकता में टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकृत सभी किसानों को टोकन जारी करें। प्रभारी सचिव ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पंजीकृत सभी किसानों को उनके सुविधा के आधार पर ग्रामवार टोकन जारी करें। किसानों को यह भी बताएं कि उनके पंजीयन के आधार पर प्रति एकड़ 15 क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी।

*प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा की*

कबीरधाम जिले के प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना ने देर शाम अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लिनिक योजना की विशेष समीक्षा की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शासन की यह दोनो योजना सर्वप्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने जिले के इन दोनो योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button