कवर्धादुर्ग

पुलिस अधीक्षक ने बेसबाल खिलाड़ियों को खेल सामाग्री वितरण किया कम्युनिटी पुलिस के तहत आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जिले भर में खेल सामाग्री का किया जा रहा है वितरण।

पुलिस अधीक्षक ने बेसबाल खिलाड़ियों को खेल सामाग्री वितरण किया
कम्युनिटी पुलिस के तहत आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जिले भर में खेल सामाग्री का किया जा रहा है वितरण।

कवर्धा,छिरपानी ग्राऊण्ड में बेसबाल एवं साफ्ट बाल खेल रहे खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह द्वारा उत्साहवर्धन एवं खेल में विषेष रूचि को देख पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खिलाड़ियों द्वारा चाही गई सामाग्री का वितरण आज दिनांक 12.10.2019 को किया गया। जिसमें कैचिंग ग्लब, लेग गार्ड, बाॅल का वितरण किया गया। पूर्व में पुलिस अधीक्षक को कोच राजा जोषी के द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया था कि छिरपानी कालोनी ग्राउण्ड में विगत् 06 वर्षो से रोजाना बेसबाल एवं साफ्टबाल का निषुल्क प्रषिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें उन बच्चों को शामिल किया गया है जो खेल के प्रति विषेष रूचि रखते है तथा आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है। वर्ष 2019 में 50 बच्चे दिगर राज्य खेलने गये थे जिनमें

40 बच्चों ने पदक प्राप्त किया है। जिनके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं ग्राउण्ड जाकर खिलाड़ियों को बधाई दिया गया था एवं आवष्यकताओं पर चर्चा कर आवष्यक सामाग्री की कमी को देखते हुये खिलाड़ियों को खेल सामाग्री वितरण किया गया। साथ ही जीवन में खेल के महत्व को बताया गया। सभी खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, बेसबाल कोच राजा जोषी तथा अधिक संख्या में खिलाड़ी एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button