सीनियर सिटीजन समिति, कवर्धा का आयोजन *कवर्धा* सीनियर सिटीजन समिति, कवर्धा द्वारा स्थानीय नगर पालिका मंगल भवन में नगर के सामाजिक एवं कला साहित्य केक्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं का सम्मान किया गया । वृक्षारोपण एवम वृक्ष रक्षा केनखेत्र में कार्य करने वाली हरीतिमा* ग्रुप, रक्तदान क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था *नवजीवन रक्तदान समिति* समाज सेवा हेतु *नेकी की दुकान* , वृद्धों की सेवा , शहर की सफाई हेतु *कुछ फर्ज हमारा भी* समिति,एवम संगीत के क्षेत्र में नवोदित गायक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु *स्वर संवेदना ग्रुप, कवर्धा* सहित डॉक्टर्स डे पर वरिष्ठ चिकित्सको का सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर शहर के गायक *राजीव केशरी* एवम नवोदित गायक किरण यादव, पायल राजपूत, कमलेश दूबे, शुभम भट्ट, अंशमीत कौर, एवम 07 वर्ष की नन्ही गायिका बेबी अन्वेषा केशरी ने गीतों का शमां बांधकर श्रोताओं को मनमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र के पूजन करते ह वंदेमातरम गीत के साथ शुरुआत की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री घनश्याम कामड़े, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ए. के. श्रीवास्तव, लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रेमचंद जी श्रीश्री माल , वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा, युवा नेता बिलाल खान, समाज सेवी प्रीतम चावल, प्रमोद लुनिया एवम सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष डि.के. श्रीवास्तव , सदस्य बी.पी. पांडेय, प्रकाश गुप्ता, के.के.गुप्ता, खुदा बख्श , श्री देवांगन, राजेश पांडेय, बी.पी.केशरी, एवम डॉक्टर अतुल जैन जी एवम समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत मे सीनियर सिटीजन समिति के वरिष्ठ सदस्य एस. एस. जैन ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समिति एवम आयोजक टीम को आभार किया साथ ही राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया । विनीत: डी.के. श्रीवास्तव अध्यक्ष, सीनियर सिटीजन समिति, कवर्धा Spread the love Post navigation मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता कार्यक्रमः कबीरधाम जिले के युवाओं के हौसलों को मिली नई उड़ान, रखा डिजिटल दुनिया में कदम : रमेश बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, आनंदीबेन को उप्र तो लालजी टंडन को मध्यप्रदेश की मिली जिम्मेदारी…