कबीरधाम पुलिस ने किया कम्प्यूटर और ड्रायविंग कोर्स का आयोजन।
जिले के महिला आरक्षको नें किया कम्प्यूटर कोर्स सिखा फोर विलर ड्रायविंग।
 पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह ने दिया सभी महिला आरक्षको को बधाई।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह के कुशल निर्र्देशन एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमति नरगिस तिग्गा बघेल के मार्गदर्शन में जिले के वाहन शाखा प्रभारी एम.टी.ओ. उनि बृजवासी पाण्डेय तथा साइबर सेल प्रभारी स0उ0नि0 चद्रंकान्त तिवारी के द्वारा दिनांक 21.05.2019 से 21.06.2019 तक एक माह का

कम्प्यूटर और ड्रायविंग कोर्स का आयोजन रक्षित केन्द्र कबीरधाम में किया गया। जिसमे जिलेे के सभी थाने से महिला आरक्षकों को पुलिस लाईन में एक जुट कर कम्प्यूटर का प्रशिक्षण एवं चार पहिया वाहन चलाने का पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। जिस कार्स का आज दिनांक 21.06..2019 को समापन के अवसर पर

पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी महिला आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर सभी से कं्रमवार एक-एक महिला आरक्षक से परिचय प्राप्त कर कहा गया कि आप सभी को बेहतर पुलिसिंग के साथ हर उस क्षेत्र में अग्रसर रहना ह,ै जो आप सब के स्वयं तथा आवश्यकता पडने पर पुलिस विभाग के लिए काम आ सके। जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारी को कम्प्यूटर का पूंर्ण ज्ञान होना अति आवश्यक है।

जिससे आज के हाइटेक दौर में हो रहे साइबार क्राईम जैसे बडे. अपराधों पर पूर्णतः लगाम लगाया जा सके कहा गया, साथ ही महिला आरक्षकों को चार पहिया वाहन चलाने में दक्क्ष होना आज के दौर पर अति आवश्यक है कहा गया, ताकि थाना/चैकी में किसी प्रकार का रोड एक्सीडेन्ट या व्ही.आई.पी. ड्युटी, पेट्रोलिंग में वाहन चालक की आवश्कता होने पर तत्काल थाना/चैकी प्रभारी द्वारा वाहन चालन के लिए थाना/चैकी से ही

वाहन चालक की ड्युटी ले सके। यह भी निर्देश दिया गया कि कम्प्यूटर का प्रथम बैच में जिस प्रकार आप लोगो नें मेहनत और लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं, अपने अपने थानों में जानें के बाद जिन अधिकारी/कर्मचारी को कम्प्यूटर का ज्ञान नही हैं उनको कम्प्यूटर सिखवें तथा जो आप लोगो से ज्यादा जानतें हैं उनसे और

अधिक जानने का प्रयास करे। साथ ही यह भी जानकरी दिया गया कि ड्रायविंग कोर्स लगातार चलाया जायेगा अगले बैच में जिला पुलिस के और अन्य महिला कर्मचारियों को चार पहिया वाहन चलाना तथा कम्प्यूटर चलाना सिखाया जायेगा। यह कोर्स जिले के प्रत्येक थाना/चैकी/रक्षित केन्द्र कार्यालय के जवानो को

अनिवार्य रूप से कराया जाना है, कहा गया तथा प्रथम बैच के महिला कर्मचारियों को ड्रायविंग लायसेंस बनाये जाने के लिए आवश्यक डाक्युमेंट उपलब्ध कराने निर्देशित करते हुये सभी को कम्प्यूटर तथा ड्रायविंग कोर्स करने के लिए बधाई दिया गया। एंव

कम्प्यूटर कोर्स में प्रथम स्थान पर एल.सी. रेवती साहू, द्वितीय स्थान पर एल.सी. सुनीता चंद्राकर तृतीय स्थान पर एल.सी. सेवंती साहू को पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र एंव नगद इनाम व सेवा पुस्तीका में प्रशंसा तथा अन्य सभी को प्रमाण पत्र व पं्रशसा दिया गया।
इस अवसर पर एम.टी.ओ. प्रभारी उनि बृजवासी पाण्डेय, साइबर सेल प्रभारी स0उ0नि0 चद्रंकान्त तिवारी एवं थाना/चैकी से आये प्रशिक्षित महिला आरक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed