अवैध तरीके से ईट भट्ठा संचालन करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कवर्धा अनुविभागीय दंडाधिकारी कवर्धा ने अवैध तरीके से ईट भट्ठा संचालन करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी पिपरिया जिला कबीरधाम को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि 25 मई 2019 को तहसीलदार कवर्धा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में पाया कि अवैध ईट भट्ठा संचालक बाबूलाल पाण्डेय, हीराला पाण्डेय, छोटेलाल पाण्डेय, बिहारी कुम्हार, फतुआ कुम्हार, राजकुमार पाण्डेय, शंभू प्रजापति एवं छटीलाल पाण्डेय के द्वारा 7 लाख 40 हजार ईट जब्त कर सरपंच भुखन टंडन ग्राम पंचायत मदनपुर के सुपुर्त किया गया। ईट भट्ठा संचालकों द्वारा अवैध रूप से सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति एवं पर्यावरणीय स्वीकृति लिए बिना लगातार ईटो का निर्माण सरकारी अमले को दरकिनार कर किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि जब्त ईट जब्ती होने के बाद भी ग्राम पंचायत सरपंच से मिली भगत कर प्रतिदिन 20 से 25 हजार ईटो का विक्रय किया जा रहा है। ईटो के अवैध निर्माण से पर्यावरण क्षति, पेड़ कटाई एवं भूजल स्तर में लगातार कमी हो रही है। संचालकों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के विपरित एवं राजस्व संहिता 1959 की धारा 247 के प्रावधानों के विपरित एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अधीन अवैध ईट भट्ठा संचालाकों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी को पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है। Spread the love Post navigation वर्षा ऋतु में प्रजनन को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने-मारने पर प्रतिबंध वर्षा ऋतु में प्रजनन को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने-मारने पर प्रतिबंध