पर्यावरण संरक्षण समिति के अपील को मिल रहा समर्थन, विभिन्न अवसरों में प्रति दिन लग है औसतन दो पौधे। पंडरिया- नगर में पौधा रोपण कार्य के लगे पर्यावरण संरक्षण समिति के अपील में लोगों का समर्थन मिल रहा है।नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अब पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।शादी ,जन्म दिन ,निधन,वर्षगांठ जाइए विभिन्न अवसरों को यादगार के लिए पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।पिछले रविवार से लेकर इस रविवार तक 14 पौधे लगाए गए हैं।नगर के रविवार 5 मई को विजय जायसवाल ने जन्म दिन के अवसर पर सतवन ,सोमवार को शिखर (पिंकू) जैन ने अपने जन्म दिन पर नीम का पौधा लगाया, मंगलवार को डोमसरा के नावविवाहित जोड़ा मनहरण जायसवाल ने अपनि पत्नी टुकेश्वरी जायसवाल के साथ डोमसरा मिडिल स्कूल प्रांगण में दो नीम के पौधे रोपित किये थे। इसी दिन तुलस चंद्राकर ने शादि की वर्षगांठ पर पढ़ी रोड में नीम का पौधा लगाया तथा शिक्षक राजर्षि पांडेय ने अपनी शादी के वर्षगांठ पर कवर्धा में एक निम का पौधा रोपित किया , संजय जायसवाल अपनी शादी के वर्षगांठ पर नीम का पौधा रोपित किया। बुधवार को पवन पाठक की शादी के वर्षगांठ पर सतवन ,फिरोज कुरैशी ने अपने जन्म दिन पर गुलमोहर,शुकवार को आकाश चंदेल ने अपनी शादी पर सपत्नीक शादी पर नीम का पौधा लगाया, शनिवार को अतुल बारगाह,व सतीश शर्मा ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर लोरमी मार्ग में नीम के पौधे लगाए। संजय जायसवाल की पुत्री रुपाली जयसवाल ने 10 वी की परीक्षा में नगर में प्रथम व जिले में आठवां स्थान आने पर एक नीम का पौधा लगाया ,धर्मराज वर्मा ने कुकदूर में सालगिरह पर नीम का पौधा,रविवार को विकास शुक्ला व आशीष गुरु दिवान ने अपने शादी के सालगिरह पर नीम का पौधा रोपे,योगेश्वरी राजपूत के जन्म दिन पर रविवार को लोरमी रोड में गुलमोहर का पौधा रोपित किया गया।रविवार को ही प्रियंका जैन व दिव्या जैन ने अपने जन्मदिन पर गांधी चौक व लोरमी मार्ग पर नीम व गुलमोहर के पौधे लगाए।पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा भी मदर्स डे पर रविवार को एक नीम का पौधा लगाया गया। सोमवार को लोरमी मार्ग पर शिक्षक देवनाथ पटेल ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर लोरमी मार्ग पर गुलमोहर का पौधा रोपित कर इस दिशा में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।समिति के सदस्य मोहन राजपूत,अनुराग ठाकुर, राजीव श्रीवास्तव,तुलस चंद्राकर, व हामिद खान ने बताया कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आ रही है,नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से प्रति दिन विभन्न आयोजनों पर लोग पौधरोपण के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।इसअभियान के तहत बीते एक सप्ताह 17 पौधे लगाए गए हैं। समिति के सदस्य भी लगातार इस कार्य में बढ़ते जा रहे हैं।5 सदस्यों से कार्य प्रारंभ किया गया था,जो अब बढ़कर 30 से अधिक हो गए हैं।इस कार्य में समिति के अभी सक्रिय रूप से अनुराग ठाकुर, मोहन राजपूत,गोविंद रजक,हामिद खान,चंद्रप्रकाश राजपूत, तुलस चंद्राकर,राजीव श्रीवास्तव,अशोक साहू,विजय चंदेल,मुकेश कौशिक,विद्या चंद्राकर,गंगाधर राव,आशीष मिश्रा,रोशन कौशील,राजेन्द्र साहू,रघुनंदन गुप्ता,आशीष जैन,नंद यादव,लगे हुए है।। नवविवाहित जोड़े ने किया पौधरोपण जन्म दिन के अवसर पर पौधरोपण करते हुए। Spread the love Post navigation किसान सरकारी दफ्तर के काट रहे चक्कर, नहीं मिल पाया अब तक फसल बीमा, 200 से अधिक किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पर ही “भुईया सॉफटवेयर” के वर्तमान नए वर्जन में आवश्यक सुधार संभव