एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक से हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में TET की अनिवार्यता समाप्त करना, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं न्याय के लिए पदयात्रा तथा VSP ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण सहित शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार शासन-प्रशासन तक अपनी समस्याएं पहुंचा रहे हैं, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने TET अनिवार्यता समाप्त करने, सेवा सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने तथा VSP ऐप की तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों और न्यायोचित मांगों के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने शहर में रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा एसडीएम कवर्धा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
आज के ब्लॉक स्तरीय आंदोलन में जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, राजेंद्र शर्मा, नवीन ठाकुर, झुमुक लाल बंछोर, मोहन राजपूत, संतोष लांजेकर, दिनेश राजपूत, हितेंद्र सोम हरीश धुर्वे, अशोक प्रदीप मंडावी, सोहन मेरावी मनोज मंडावी रामचंद्र साहू, बैदूराम धुर्वे, राजकुमार श्रीवास, अरविंद निर्मलकर, संजय धावड़े, चंद्रहास गुप्ता, श्रीकांत वर्मा दीपक चंद्रवंशी राकेश खरे, दीपमाला मांडवी, कल्पना सारथी, रश्मि केसरवानी, कल्पना सारथी अर्चना तिवारी, मोनू गुप्ता, प्रतिमा साहू, रोहित साहू, ओसन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। आंदोलन के दौरान शिक्षकों में अपनी मांगों को लेकर एकजुटता, उत्साह और आक्रोश देखने को मिला।

Spread the love

You missed