कलेक्टर गोपाल वर्मा को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था ने दी भावभीनी विदाई**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल वर्मा, आईएएस के स्थानांतरण उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था, कबीरधाम द्वारा सौजन्य भेंट कर उन्हें बुके एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा समय-समय पर संस्था के कार्यक्रमों में दिए गए सक्रिय सहयोग एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा आभार पत्र भेंट किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने श्री गोपाल वर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष इंजि. एस.एस. जैन, नरोत्तम महोबिया, सचिव महेश महोबिया, कोषाध्यक्ष सियाराम महोबिया, सह-सचिव कैलाश सिंह ठाकुर एवं भंवरलाल लूनिया सहित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — डी.एन. योगी की रिपोर्ट

Spread the love

You missed