वृद्ध महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश** कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, 5 मामलों का खुलासा — 3 मोटरसाइकिल, सोना और नगदी सहित ₹3.41 लाख का माल बरामद** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने वृद्ध महिलाओं को अकेला पाकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण झपटकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 3 मोटरसाइकिल, लगभग 6 ग्राम सोना और ₹1,000 नगद, कुल करीब ₹3 लाख 41 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला और एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में साइबर थाना एवं थाना पिपरिया पुलिस की टीम द्वारा की गई। दो महीने से दे रहे थे वारदात को अंजाम जिले में पिछले दो महीनों से वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले में थाना पिपरिया के अपराध क्रमांक 144/2026 एवं 215/2026, थाना पांडातराई के अपराध क्रमांक 74/26 तथा चौकी पौड़ी के अपराध क्रमांक 178/25 एवं 97/26 में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े एवं राधेलाल चतुर्वेदी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले महिलाओं की निगरानी करने और फिर मौका देखकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण झपटकर फरार होने की बात स्वीकार की। मुंह ढंककर मोटरसाइकिल से पहुंचते थे गांव आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मोटरसाइकिल से मुंह ढंककर अलग-अलग गांवों में जाते थे। वहां अकेली वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से आभूषण झपटते और फरार हो जाते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि झपटमारी से प्राप्त सोने के आभूषणों को नीतिश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेचा जाता था। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने यह सामान किया बरामद घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल — कीमत लगभग ₹2,50,000 लगभग 6 ग्राम सोना — कीमत करीब ₹90,000 ₹1,000 नगद कुल जप्त मशरूका — लगभग ₹3,41,000 गिरफ्तार आरोपी नैनदास बंजारे, पिता चतुर दास बंजारे, उम्र 23 वर्ष मनोज जांगड़े, पिता मकसूदन जांगड़े, उम्र 22 वर्ष राधेलाल चतुर्वेदी, पिता सुंदर चतुर्वेदी, उम्र 23 वर्ष बबला डहरिया, पिता ओमप्रकाश डहरिया, उम्र 28 वर्ष खेलन डहरिया, पिता धनौवा डहरिया, उम्र 25 वर्ष नीतिश बंशे, पिता राजकुमार बंशे, उम्र 25 वर्ष सभी आरोपी बैहरसरी, चौकी पौड़ी, थाना बोड़ला निवासी बताए गए हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल के निरीक्षक उमाशंकर राठौर, थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी, थाना पांडातराई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, चौकी पौड़ी प्रभारी लक्ष्मी नारायण साव, उनि उमा बल्ले, सउनि रूपेंद्र सिंह, सउनि दर्शन साहू, सउनि संजीव तिवारी, प्रआर चुम्मन साहू, आरक्षक गज्जू राजपूत, अमित ठाकुर, पूरन डहरिया, संदीप शुक्ला, राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं असामाजिक कृत्य करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं, कबीरधाम पुलिस का सख्त अभियान जारी।** अवैध शराब बिक्री करने।, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने वाले 09 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 15वें वित्त आयोग में घपले के आरोप, लाखों के भुगतान पर गंभीर सवाल** ग्राम पंचायत चंदैनी में एक ही फर्म को बार-बार भुगतान का आरोप; बिल, कोटेशन, माप पुस्तिका और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र की जांच की मांग** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट