कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की रिपोर्ट रणवीरपुर। आज जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय), रणवीरपुर में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान आमजन ने विभिन्न मुद्दों को सामने रखा, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उन्हें उनके गाँव और घर के नजदीक ही सरलता से उपलब्ध हो। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसुविधाओं को मजबूत करना और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना है, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके। जनसेवा, सुशासन और त्वरित समाधान—इन्हीं लक्ष्यों के साथ निरंतर प्रयास जारी है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़। प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होने के दावों के बीच आज DRG के 4 जवानों की शहादत ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवा कांग्रेस नेता राहुल सिन्हा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब सरकार और गृह मंत्री लगातार यह दावा कर रहे हैं कि नक्सलवाद समाप्ति की ओर है, तो ऐसी घटनाएं इन दावों की सच्चाई उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत और सरकारी दावों में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ हमारे जवान नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान न्यौछावर कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मंचों पर उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि शहीद जवानों के प्रति असंवेदनशीलता को भी दर्शाती है। राहुल सिन्हा ने विशेष रूप से केदार कश्यप के कवर्धा आगमन पर हुए भव्य स्वागत कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे समय में जब प्रदेश के जवान शहीद हो रहे हों, तब उत्सव और स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन करना शहीदों के सम्मान के विपरीत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या पर सिर्फ बयानबाजी और प्रचार तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस रणनीति और प्रभावी कार्रवाई के जरिए जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित करे। शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐💐💐🙏 *भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर* *उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने किया भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ* *वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव* *भोरमदेव मंदिर के समीप करियाआमा से शुरू होगी 36 किमी की जंगल सफारी* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट