कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* *छत्तीसगढ़ की संस्कृति का उत्सव हरेली पर्व-विजय शर्मा* *नगर पालिका के तत्वाधान में हरेली पर्व पर नारियल फ़ेक का आयोजन* *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हरेली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी* विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसने प्रथम पुरस्कार: ₹3001/ नासिर ख़ान द्वितीय पुरस्कार: ₹2001/- प्रवीण साहू तृतीय पुरस्कार: ₹1001/- बालक जांगड़े कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं नगर पालिका परिवार के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पहले त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर कवर्धा में एक अनोखी और रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छ्त्तीशगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, विश्वहिंदू परिषद के चंद्रशेखर वर्मा उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हरेली पर्व पर नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आनंद लेकर नारियल फेंका वी कार्यक्रम की शुरुवात कर सभी कवर्धा वासियों को हरेली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दिए साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की । उन्होंने कहा कि हरेली केवल एक पर्व नहीं, यह छत्तीसगढ़ की आत्मा है। यह त्यौहार हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है खेत, किसान, बैल, हल, और हर वह चीज़ जो हमारी पहचान बनाती है।“आज जब हम विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, तब यह जरूरी है कि हम अपनी सांस्कृतिक नींव को न भूलें। हरेली जैसे पर्व हमें याद दिलाते हैं कि परंपरा और प्रगति साथ चल सकती है।” *नगर पालिका अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएँ* नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन माँ महामाया मंदिर के पास से शुरू हुआ, जिसमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नगरवासियों को हरेली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आप सभी के जीवन में हरियाली, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। हमारा प्रयास है कि ऐसे पारंपरिक पर्वों को नई पीढ़ी से जोड़ा जाए, ताकि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान अक्षुण्ण बनी रहे। नारियल फेंक प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है। *विजेता प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार* नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ना रहा। उन्होंने बताया की विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसने प्रथम पुरस्कार: ₹3001/ नासिर ख़ान द्वितीय पुरस्कार: ₹2001/- प्रवीण साहू तृतीय पुरस्कार: ₹1001/- बालक जांगड़े को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका परिषद कवर्धा व पार्षदगणों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे पारंपरिक आयोजनों को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति जीवंत बनी रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका सभी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* सीएम श्री विष्णुदेव साय की मंशा पर आधारित “एक पेड़ मां के नाम 2.0” महाअभियान का 25 जुलाई से शुभारंभ* कबीरधाम में 5.47 लाख पौधे रोपे जाएंगे, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहेंगे विशेष रूप से शामिल* अभियान 25 से 30 जुलाई तक चलेगा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्व, जनभागीदारी से साकार होगा हरियाली का संकल्प कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* मुंबई में चातुर्मास्य गोप्रतिष्ठा यज्ञ व्रत में शामिल होने जा रहे कवर्धा के श्रद्धालु ज्योतिर्मठ शंकराचार्य महाराज के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है यह भव्य धार्मिक आयोजन