कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति थाना चिल्पी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 03 व्यक्तियों से नगद 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रू. एवं एक मारुती एस कास कार जप्त — पुलिस महानिरीक्षकः राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री दीपक कुमार झाँ के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल निल्पी श्री सतीश धुर्वे के दिशा-निर्देश में बार्डर पर अवैध तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधीयों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्पी टीम द्वारा आबकारी चेकपोस्ट को पास संदिग्ध वाहनों का लगातार सघन चेकिंग किया जा रहा है आज दिनाक 11/10/2024 को चेकिंग के दौरान प्रातः 09:30 बजे मण्डला तरफ से एक नीला रंग का मारुति एम कास कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 आया जिसे रोका गया उसमें 03 लोग बैठे थे जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम-01. गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 33 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र. 02. अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 30 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र., 03. नवीन ठाकुर पिता ताराबंद्र ठाकुर उम्र 25 साल सा. हेजा नगर थाना महराजपुर जिला-मण्डला म.प्र., बताये वाहन को चेक करने पर पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग वैलियों में 500-500 सी रूपये के गड्डी भारी मात्रा में नगदी रकम मिला। उक्त वाहन कमांक एमपी-51. सीए-9891 एवं वाहन में बैठे 03 व्यक्तियों को थाना परिसर लाकर उक्त पाउन में रखे नोटों से भरे चैलियों को निकालकर नोट गिनने वाले मशीन मंगवाकर नोटों का गिनती किया गया। गिनती करने पर 500-500 सौ रूपये के 455 गड्डीयाँ प्रत्येक गड्डी में 500 रू. के 100 नग नोट प्रत्येक गड्डी में 50 हजार रू. की राशि है जुमला नोट की संख्या 45500 हजार नग नोट जुमला राशि कुल 2,27,50000/ रूपये (अक्षरी दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रूपये) एवं एस काम कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 कीमती 400000 रु. कुल जुमला 2,31,50000 रू.को जप्त किया गया संदेहियों से उक्त रकम के संबंध मे पुछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर लेजाना बताये एवं जप्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर थाना चिल्फी में उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है। एवं अग्रीम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचना दिया गया है। उक्त प्रकरण में विल्पी थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर हमराह उप निरी. राजेश्वर सिंह ठाकुर, आर. क्रमांक जितेन्द्र चंद्रवंशी, अमन वाहने, आशु तिवारी, पंकज यादव, संतोष साहू, अजय चंद्रवंशी, पप्पु पनागर, सुभाष चंद्र सोनकर का सरापहनीय योगदान रहा है। Spread the love Post navigation उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नवरात्री के पावन पर्व पर ग्राम कामठी पहुंचकर मंदिर, देवालय, और दुर्गा माता पंडाल में विशेष पूजा अर्चना की उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के खुशहाली और समृद्धि की कामना की,, डी एन योगी कबीर क्रांति *लोहारा थाना में महिनों बाद रंगदारी के रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से दोबारा रंगदार पर डाक्टरों ने पुनः किया थाना में शिकायत* !