प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज शक्ति के प्रतीक पवित्र नवरात्रि पर्व के मौके पर इंडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित एक दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय भव्य आवास मेला में उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन ग्रामीण परिवारों को उनके नए स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र वितरण कर सम्मानित किया,,, कवर्धा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज शक्ति के प्रतीक पवित्र नवरात्रि पर्व के मौके पर इंडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित एक दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय भव्य आवास मेला में उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन ग्रामीण परिवारों को उनके नए स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र वितरण कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का पारंपरिक संस्कृति से चरण पखार कर ग्रामीण परिवारों का सम्मान कर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आवास मेले में कबीरधाम जिले के 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र भेंट की। जिले में विगत कुछ ही समय में 12 हजार से अधिक पीएम आवास पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित 250 से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रमाण पत्र और टूल किट का वितरण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता पूर्ण आवास निर्माण के लिए शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, कर्मचारियों, संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के असाक्षर को साक्षर बनाने के उद्देश्य अभ्यास पुस्तिका प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री ने आवास जागरूकता पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया। आवास मेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप, लीड बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के लिए कैम्प और खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड आदि के लिए स्टॉल लगाया है। Spread the love Post navigation आरोपी का नाम – मोहम्मद सरफराज इकबाल उर्फ साहिल खान उर्फ राजू सिंह, पिता मोहम्मद इसराफिल, हाल निवासी ग्राम सगोना थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम स्थाई पता के 30ए/19 संगम विहार, न्यू दिल्ली थाना संगम विहार जिला दक्षिण दिल्ली, *# खुद को तांत्रिक बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार** *# आरोपी मध्य प्रदेश के नैनपुर, जिला मंडला से गिरफ्तार** *# कवर्धा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 12 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा** *# आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2)(जे), 64(2)(एम), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज**पढ़िये पुरी खबर डी एन योगी कबीर क्रांति *हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है : भावना बोहरा*डी एन योगी कबीर क्रांति