कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*पण्डित दिन दयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर सदस्यता महाभियान में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल*

कवर्धा- भारतीय जनता पार्टी संगठन के विस्तार के दृष्टि से प्रत्येक 10 वर्षो में सदस्यता अभियान कर नए लोगो को पार्टी के विचारधारा से व पार्टी से जोड़ते ,वही पुराने सदस्य भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करते है । 25 सितम्बर प.दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश मे सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया है । आज पूरे देश मे बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मुख्यमंत्री,मंत्री, विधायक और अन्य सभी जन प्रतिनिधि ,पार्टी के वरिष्ठत नेता गण अपने अपने बूथों पर सदस्यता अभियान में शामिल होंगे और नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे ।

इसी तारतम्य में स्थानीय विधायक एवं छग शासन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने बूथ क्रमांक 234 पर जाकर सदस्यता अभियान में भाग लिया । उन्होंने शहर के विभिन वार्डो में बूथ पर जाकर नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई । इस अवसर पर काँग्रेस पार्षद प्रमोद लुनिया ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली । श्री शर्मा ने शहर के गणमान्य नागरिक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व आम जन जो पार्टी से जुड़ना चाहते है उनको सदस्यता दिलाकर सदस्यता महाभियान में भाग लिया ।
सदस्यता महा अभियान में कवर्धा शहर में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भी पुनः भाजपा की सदस्यता ली और अन्यो को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा,वीरेंद्र साहू,कैलाश चंद्रवंशी, नपा अध्यक्ष मनहरण कौशिक ,शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राजा टाटिया,श्रीकान्त उपाध्याय, पीयूष सिंह,जशवंत छाबड़ा,मनोज शर्मा,जितेंद्र पांडे,मनीराम साहू,खिलेश्वर साहू,सचिन अग्रवाल,सुनील दोषी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़