कवर्धा,,,भारत के समस्त राज्यों समेत राज्य छत्तीसगढ़ में भी आदिवासियों का एक बड़ा समूह निवास करता है । यू एन ओ ने 9 अग्सत के दिन को विशेष रूप से आदिवासी दिवस के रूप में आदिवासियों को समर्पित किया है। अखिल भारतीय धर्म परिषद इकाई छत्तीसगढ़ के द्वारा आदिवासी दिवस को बड़े धूम धाम से मनाने की तैयारियां की जा चुकी है । अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के युवा/युवतियों का विशाल रैली विशेष वेश भूषा के साथ आदिवासी संस्कृति की झलक 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में कवर्धा में देखने को मिलेगा ।सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारम्परिक गीत संगीत का धुन सुनने व देखने को मिलेगा। कवर्धा जिले के चारों ब्लॉक के युवा एवं युवतियों ने इस बार समाजिक रूप से मनाने के लिए बढ़ – चढ़कर हिस्सा ले रहे है। अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के जिला अध्यक्ष, रोशनी मेरावी (महिला प्रभाग) युवा प्रभाग अध्यक्ष प्रमोद गोलु नेताम जी के द्वारा जानकारी दिया गया है। कि युवा वर्ग शहर भ्रमण करते हुए सीधे लोहारा ब्लॉक के कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे ।सालिह पडाव बूढ़ादेव मंदिर से लोहारा ब्लॉक की रैली निकलेगी जिसके साथ एक साथ शामिल होकर लोहारा व बोड़ला ब्लॉक के मंचीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। युवाओं की संख्या इसबार सैंकड़ों में होगी। Spread the love Post navigation *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न* 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम सात दिवसीय आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी रंगोली पेंटिंग मैराथन दौड़ सहित अनेक कार्यक्रमों के द्वारा मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह