कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

# थाना कुंडा, पंडरिया, पांडातराई और चौकी दामापुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह के 05 चोर गिरफ़्तार, शेष 02 की पतासाजी जारी l

# शातिर चोर गिरोह ने कबीरधाम, मुंगेली और बेमेतरा जिला में कई चोरी की घाटनाओं को दिया है अंजाम l

# तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सुचनाओं के आधार पर साइबर सेल, चौकी दमापुर एवं थाना कुंडा की टीम द्वारा शातिर चोर गिरोह के 05 चोर को किया गया गिरफ़्तार l

# शातिर चोरों ने 10 दामापुर – कुंडा क्षेत्र में, 07 पंडरिया क्षेत्र में एवं 03 पांडातराई क्षेत्र में चोरी की घटना को दिया है अंजाम l इसके अलावा कई चोरी मुंगेली और बेमेतरा जिला में भी किये गये हैं l

# पूर्व में आरोपी आशीष और राजकुमार पुलिस बनकर एक व्यापारी से लूट की घटना को दिए हैं अंजाम

# शातिर चोरों से सोना-चांदी के आभूषण किमती लगभग 4.50 लाख रुपये, नगद रकम और चोरी से अर्जित पैसा से खरीदी गई 03 मोटरसाइकिल कुल किमती लगभग 3 लाख रूपये, चोरी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 02 स्कूटी किमती लगभाग 2.25 लाख रुपये, नगद रकम 15000/- रुपये और टुल्लू पंप, सबमर्सिबल पंप, स्टील और कांस्य बर्तनों को किया गया जप्त, जप्त सम्पति की कुल किमत लगभग 10.25 लाख रुपये l

*गिरफ्तार आरोपी*
01. आशीष पात्रे पिता बलभद्र पात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली
02. जगमोहन मोहल्ले पिता अंजोर दास मोहल्ले आयु 29 साल निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली
03. राहुल धृतलहरे पिता प्यारेलाल धृतलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली
04. मनजीत टंडन पिता मनीराम टंडन आयु 18 साल निवासी विचारपुर जिला मुंगेली
05. सागर पात्रे पिता राजेंद्र पात्रे आयु 18 साल निवासी जिला मुंगेली

*फ़रार आरोपी -*
01. राजकुमार उर्फ रंगा पिता चंद्र कुमार आयु 37 साल निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली
02. रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली

कवर्धा,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुंडा और चौकी दामापुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटानाये हो रही थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिया की सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र में पतासाजी कर जल्द-से-जल्द चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़े, चोरी गई संपति को बरामद करें और चोरी की घाटनाओं को रोकने के लिये सार्थक प्रयास करें l जिस पर थाना कुंडा और चौकी दामापुर की टीम के द्वारा चोरों तक पहुंचने का भरसक प्रयास किया जा रहा था, जिस क्रम में साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों का पहचान कर साइबर सेल, चौकी दामापुर और थाना कुंडा की टीम के द्वारा संदेहियो का धड़-पकड़ किया गया, जिन्होंन कढ़ाई से पूछताछ करने पर जिला कबीरधाम अंतर्गत 10 चोरी दामापुर और कुंडा क्षेत्र में 07 चोरी पंडरिया क्षेत्र में और 03 चोरी पंडातराई क्षेत्र में करना स्वीकार किया है l इसके अलावा कई चोरियां जिला मुंगेली एव बेमेतरा जिले में भी करना स्वीकार किया है l इनके विरुद्ध पूर्व में भी मुंगेली जिले में अपराध पंजीबद्ध है जिसमें जेल जा चुके हैं और जमानत पर बाहर हैं l इस शातिर चोर गिरोह में कुल सात सदस्य हैं, जिनमें से पांच चोर 01. आशीष पात्रे पिता बलभद्र पात्रे उम्र 20 साल निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली 02. जगमोहन मोहल्ले पिता अंजोर दास मोहल्ले आयु 29 साल निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली 03. राहुल धृतलहरे पिता प्यारेलाल धृत लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली 04. मनजीत टंडन पिता मनीराम टंडन आयु 18 साल निवासी विचारपुर जिला मुंगेली 05. सागर पात्रे पिता राजेंद्र पात्रे आयु 18 साल सकिन जिला मुंगेली को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है एव दो शातिर चोर 01. राजकुमार उर्फ रंगा पिता चंद्र कुमार आयु 37 साल निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली 02. रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा निवासी केस्टरपुर जिला मुंगेली अभी भी फ़रार हैं, जिनका पतासाजी कर जल्द-से-जल्द पुलिस गिरफ़्तार करेगी और संभव है कि उनके गिरफ़्तार होने पर और भी चोरी की घाटनाओं का खुलासा हो l गिरफ़्तार चोरो के निशानदेही पर शातिर चोरों से सोना-चांदी के आभूषण किमती लगभग 4.50 लाख रुपये, नगद रकम और चोरी से अर्जित पैसा से खरीदी गई 03 मोटरसाइकिल कुल किमती लगभग 3 लाख रूपये, चोरी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 02 स्कूटी किमती लगभाग 2.25 लाख रुपये, नगद रकम 15000/- रुपये और टुल्लू पंप, सबमर्सिबल पंप, स्टील और कांस्य बर्तनों को जिनका कुल किमत लगभग 10.25 लाख रुपये है, को जप्त किया गया है l गिरफ़्तार चोरो के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध कराया जा रहा है l

कबीरधाम पुलिस हर चोरी के मामले को गंभीरता से ले रही है और चोरों को पकड़ने और चोरी की वारदातों का खुलासा करने की पूरी कोशिश कर रही है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़