कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा, चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम घुघरी कला महावीर मंदिर में श्री हनुमान प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर ग्राम के युवा साथियों एवं बुजुर्गों ने मिलकर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संकीर्तन एवं वैदिक पद्धति से महावीर भगवान का पूजन वंदन हवन आराधना का कार्य रखा गया था पश्चात सभी युवा साथियों एवं ग्राम वासियों ने मिलकर हवन संपन्न कराया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं स्तवन किया गया अंत में हनुमान जी की महा आरती के साथ प्रसादी सभी को वितरण की गई। हनुमान जयंती का आयोजन ग्राम घुघरी कला में विगत कई वर्षों से संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की जागृति एवं युवाओं में संगठन की संकल्पना से की जा रही है।जय हनुमान जय जय सियाराम। Spread the love Post navigation आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान दौरान सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों की केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं राज्य सशस्त्र बल के अधिकारियों के साथ हुई चर्चा आज बुधवार 24 अप्रैल को शाम 06 बजे से थमेगा चुनावी शोर-गुल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश कवर्धा, 24 अप्रैल 2024।