कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांतिक

वर्धा,  भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य कराने के लिए मतदान दलों और सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए लगभग 300 वाहन की जरूरत पड़ रही है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कबीरधाम जिले में लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित सभी शासकीय एवं निजी वाहनों की जीपीएस मशीन के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अधिग्रहित सभी वाहनों में जीपीएस लगाई जा रही है। सभी वाहनों में जीपीएस लगाने के बाद परिवहन विभाग की सॉफटवेयर से लिंक की जाएगी। इस सॉफटवेयर और जीपीएस की मदद से मतदान दलों की कृषि उपज मंडी स्थित मतदान रवानी के स्थल से लेकर उन्हें मतदान केन्द्र पहुंच तक मॉनिटरिंग की जाएगी।

  • लोकसभा निर्वाचन कार्य में लगे सभी 804 मतदान दलों के लिए मतगणना समाग्री स्थल एवं रवानगी स्थल कवर्धा स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर को मतदान दल रवानगी स्थल बनाया गया है। यहां से 25 अप्रैल को सुबह मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। कबीरधाम जिले के 804 मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित कराने के लिए उनके मतदान केन्द्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए लगभग 300 वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। 804 मतदान दलों के लिए 187 रूट चार्ट भी तैयार कर लिए गए है, जिसमें कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों के लिए 97 रूट और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान केन्द्र पहुंचाने के लिए 90 रूट चिन्हांकित कर सुगम, सुरक्षा की दृष्टि से तैयार कर लिया गया है।
    लोकसभा निर्वाचन 2024 का कार्य संपादित कराने के लिए लगभग तीन सौ वाहन की जरूरत पड़ सकती है। इस लिहाज से भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में सभी वाहनों को अधिग्रहण कर लिया गया है। कबीरधाम जिले के अंतर्गत कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य कराने के लिए 75 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है। जिसमें पंडरिया में 37 सेक्टर अधिकारी और कवर्धा में 38 सेक्टर अधिकारी है। इन सभी 75 सेक्टर अधिकारियों के लिए 85 छोटी वाहन को अधिग्रहण किया गया है। जिसमें 23 शासकीय वाहन और 62 निजी वाहन है। 10 वाहनों को रिजर्व रखा जाएगा। इन भी वाहनों में स्कर्पियां सूमो, बूलेरो, सहित अन्य छोटी वाहन शामिल है। इसी प्रकार मतदान दलों के लिए 215 बस को अधिग्रहण की कार्यवाही की जा चुकी है, जिसमें 20 बस को रिजर्व रखा जाएगा।

    सेक्टर सहित मतदान दलों के सभी वाहनों में लगेगी जीपीएस- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जमेजय महोबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में मतदान दलों और सेक्टर अधिकारियें के लिए अधिग्रहित सभी वाहनों मे जीपीएस लगाई जाएगी। जीपीएस लगाने के लिए परिवहन अधिकारी को नोडल बनाया गया है। सभी वाहनों में जीपीएस लगाने की कार्यवाही अंतिम चरणों में लगभग पूरी हो गई हैं। मतदान दल रवानगी से लेकर उनके मतदान केन्द्र पहुंच तक जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा सकेंगी साथ ही अगर कोई वाहन खराब होने की वहज से रास्ते में रूक जाती है तो इसकी जानकारी भी मिल सकेगी, जिसमें लिए अलग रिजर्व वाहन भेजने में मदद मिलेगी।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़